PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।
PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव
Table of Contents
PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है।
जहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी की ओर से इस मुकाबले में कप्तानी रजत पाटीदार नहीं बल्कि जितेश शर्मा करते नजर आ रहे हैं। आरसीबी पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।
PBKS vs RCB: श्रेयस अय्यर का 100वां मुकाबला
श्रेयस अय्यर का आईपीएल में बतौर कप्तान ये 100वां मैच है। अब तक खेले 99 मैच में उन्होंने 41 मैचों में DC के लिए कप्तानी की है। जबकि 29-29 मैचों में कप्तानी उन्होंने पंजाब किंग्स और KKR के लिए किए।

PBKS vs RCB: पंजाब-बेंगलुरु की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव
इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही टीमों की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव हुआ है। पंजाब किंग्स में हरप्रीत बरार और लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है।
View this post on Instagram
वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के गैरमौजूदगी के कारण प्लेइंग XI में सुयश शर्मा की टीम में एंट्री हुई है और रोमारियो शेफर्ड की जगह जेकब डफी की टीम में वापसी हुई है।
PBKS vs RCB: पंजाब-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल