KKR vs GT: इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करती दिखेगी।
KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, कोलकाता की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव
KKR vs GT: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला शनिवार, 16 मई को केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करती दिखेगी।
KKR vs GT: कोलकाता की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया गया है। जिसके चलते वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग XI में वापसी हुई है।
KKR vs GT: कोलकाता-गुजरात की प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज
खबर अपडेट हो रही है...
Read More: Rishabh Pant: लखनऊ की जीत के बाद भी कप्तान ऋषभ पंत को मिली बड़ी सजा, BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना
IPL 2026: बिना एक भी मैच खेले बीच सीजन टीम छोड़ अपने देश लौटा घातक खिलाड़ी, पूरे तरीके से था फिट