Rishabh Pant: लखनऊ की जीत के बाद भी कप्तान ऋषभ पंत को मिली बड़ी सजा, BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना

Rishabh Pant: खिताब की रेस से बाहर होने के बावजूद लखनऊ जाने से पहले धमाके कर रही है और उसने इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी। हालांकि, इस जीत में टीम ने एक ऐसी गलती की जिसके चलते कप्तान ऋषभ पंत को सजा मिल गई।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 16 May 2026, 06:25 PM
iconUpdated: 16 May 2026, 06:39 PM

Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 का सफर पहले ही खत्म हो गया। लगातार तीसरे सीजन में ये टीम प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही।

खिताब की रेस से बाहर होने के बावजूद लखनऊ जाने से पहले धमाके कर रही है और उसने इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी। हालांकि, इस जीत में टीम ने एक ऐसी गलती की जिसके चलते कप्तान ऋषभ पंत को सजा मिल गई।

LSG ने जीता इस सीजन का चौथा मुकाबला

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 15 मई को खेले गए इस मैच में मेजबान LSG ने एकतरफा अंदाज में चेन्नई को 7 विकेट से रौंद दिया। लखनऊ ने पहले तो CSK को 187 रन पर रोक दिया, जिसमें तेज गेंदबाज आकाश सिंह की बड़ी भूमिका रही। आकाश ने 3 विकेट हासिल किए। इसके बाद मिचेल मार्श के विस्फोटक 90 रन के दम पर LSG ने 17वें ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया और सीजन में चौथी जीत दर्ज की।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

Rishabh Pant को मिली सजा

इस जीत से टीम ने कुछ राहत की सांस जरूर ली लेकिन इसके बावजूद कप्तान ऋषभ पंत को नुकसान झेलना पड़ गया। असल में पहले गेंदबाजी कर रही लखनऊ ने अपने 20 ओवर पूरे करने में लंबा वक्त लगा दिया। लखनऊ को 20 ओवर पूरे करने में करीब 2 घंटे का वक्त लग गया। इसके चलते टीम को स्लो ओवररेट का दोषी पाया गया।

हालांकि, ये इस सीजन में टीम की पहली ही गलती थी इसलिए इसकी सजा पूरी टीम के बजाए सिर्फ कप्तान ऋषभ पंत को मिली। BCCI ने पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

अगर Rishabh Pant ने दोहराई ये गलती?

अगर अपने बचे हुए 2 मुकाबलों में लखनऊ दोबारा ऐसी गलती करती है तो कप्तान पंत पर 24 लाख का जुर्माना लगेगा, जबकि टीम के बाकी खिलाड़ियों की भी मैच फीस कटेगी। पंत पहले ऐसे कप्तान नहीं हैं, जिन पर स्लो ओवररेट के कारण जुर्माना लगा है। उनसे पहले पैट कमिंस, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे कप्तान भी इस गलती के कारण जुर्माना झेल चुके हैं।

Read More: LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से रौंदा, सीएसके की प्लेऑफ उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

IPL 2026: बिना एक भी मैच खेले बीच सीजन टीम छोड़ अपने देश लौटा घातक खिलाड़ी, पूरे तरीके से था फिट

LSG vs CSK: 3 विकेट और तीन पर्चियां, आकाश सिंह ने सैमसन-गायकवाड़ समेत टॉप ऑर्डर को किया तहस-नहस; ऐसे मनाया जश्न