लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 3 बड़े विकेट झटके। संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को आउट करने के बाद उनका ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
LSG vs CSK: 3 विकेट और तीन पर्चियां, आकाश सिंह ने सैमसन-गायकवाड़ समेत टॉप ऑर्डर को किया तहस-नहस; ऐसे मनाया जश्न
LSG vs CSK, Akash Singh brilliant spell: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में लखनऊ की ओर से एक ऐसा खिलाड़ी अचानक चर्चा का केंद्र बन गया, जिसने अपनी घातक गेंदबाजी से चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह हिला कर रख दिया। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि युवा तेज गेंदबाज आकाश महाराज सिंह हैं।
आकाश सिंह ने सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि अपने अनोखे सेलिब्रेशन से भी सभी का ध्यान खींचा। हर विकेट लेने के बाद उन्होंने जेब से एक पर्ची निकालकर स्टेडियम की तरफ दिखाई, जिसे देखकर फैंस और कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है।
LSG vs CSK: आकाश सिंह ने चेन्नई के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त
इस मुकाबले (LSG vs CSK) में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को कप्तान ऋषभ पंत ने पावरप्ले में ही आकाश सिंह के हाथों गेंद थमाई। आकाश ने कप्तान के भरोसे को सही साबित करते हुए शुरुआत से ही शानदार लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। उन्होंने सबसे पहले चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा और इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन को भी अपना शिकार बनाया।
Akash Singh Knows how to take wickets in T20 game 🔥🏏
— Tendron (@Tendron25) May 15, 2026
.
.#Akki #AkashSingh #LSGvsCSK #IPL2026 #CSK pic.twitter.com/SwZQ3Rz91G
पावरप्ले के बाद जब आकाश दोबारा गेंदबाजी के लिए आए तो उन्होंने उर्विल पटेल को आउट कर चेन्नई को बड़ा झटका दिया। आकाश ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 26 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किए, जो उनके आईपीएल करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बन गया।
LSG vs CSK: ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ ने लूट ली महफिल
हर विकेट लेने के बाद आकाश सिंह का सेलिब्रेशन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने जेब से सफेद रंग की पर्ची निकालकर हवा में लहराई, जिस पर लिखा था ‘#Akki on fire - Akash knows how to take wickets in T20 game.’ यानी ‘अक्की का जलवा, आकाश जानते हैं कि टी20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं।’
LSG vs CSK: कौन हैं आकाश महाराज सिंह?
आकाश महाराज सिंह राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनका जन्म 26 अप्रैल 2002 को हुआ था और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। आकाश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 15 मैचों में 27 विकेट, लिस्ट-ए क्रिकेट में 17 विकेट और टी20 क्रिकेट में 22 विकेट अपने नाम किए हैं।

आईपीएल में उन्हें पहला मौका राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में दिया था। इसके बाद 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया, जहां उन्होंने 5 विकेट हासिल किए थे। अब आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए आकाश ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर दिया है।
LSG vs CSK: लखनऊ या चेन्नई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?