'ओए अंधेरे, सनस्क्रीम नहीं लगाई...' तिलक वर्मा पर कमेंट कर बुरे फंसे पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह, फैंस ने लगाई लताड़

Arshdeep Singh and Tilak Varma: वायरल वीडियो में अर्शदीप सिंह तिलक वर्मा के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तिलक को 'अंधेरे' कहकर पुकारा। अर्शदीप सिंह की इस हरकत के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 15 May 2026, 03:20 PM
iconUpdated: 15 May 2026, 03:33 PM

Arsdeep Singh and Tilak Varma: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर अपने सोशल मीडिया व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गुरुवार, 14 मई को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा के साथ मजाक करते नजर आए।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस मजाक को नस्लीय टिप्पणी करार देते हुए अर्शदीप सिंह की आलोचना करना शुरू कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में अर्शदीप सिंह तिलक वर्मा के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तिलक को कथित तौर पर 'अंधेरे' कहकर संबोधित किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाक में तिलक को सनस्क्रीन लगाने की सलाह भी दी। वीडियो में मौजूद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर को अर्शदीप ने पंजाब का असली नूर बताया। 'नूर' शब्द का अर्थ रोशनी होता है।

Arshdeep Singh ने उड़ाया तिलक का मजाक

इस पर नमन धीर ने तिलक को इस शब्द का मतलब समझाया, जिसके जवाब में तिलक ने कहा कि वह पहले से ही सनस्क्रीन इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल हल्का-फुल्का और दोस्ताना नजर आया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अर्शदीप की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया।

Arshdeep Singh and Tilak Varma
Arshdeep Singh and Tilak Varma

Arshdeep Singh का आईपीएल प्रदर्शन

वीडियो सामने आने के बाद फैंस अर्शदीप पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। यूजर्स अर्शदीप को लताड़ लगा रहे हैं और उनकी इस हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं। आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। वे काफी महंगे साबित हुए हैं और इसी वजह से पंजाब की टीम दूसरे चरण में संघर्ष कर रही है। अर्शदीप ने 11 मैच खेले हैं और 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

Read More: Kieron Pollard: अंपायर को गाली देना मुंबई इंडियंस के कोच को पड़ा भारी, कीरोन पोलार्ड पर चला BCCI का चाबुक

'वनडे की कप्तानी...' IPL कैप्टेंसी डेब्यू में छाए जसप्रीत बुमराह, जीत के बाद कहा कुछ ऐसा; जो शुभमन गिल को नहीं लगेगा अच्छा!

ये जीत रोहित भाई के लिए... पंजाब के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद तिलक वर्मा ने हिटमैन के लिए स्पेशल गेस्चर, VIDEO देख फैंस हुए इमोशनल