IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में कुलदीप यादव की हुई एंट्री, आरसीबी ने भी तेज गेंदबाज को स्क्वाड में किया शामिल

आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं। CSK ने चोटिल खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया है, जबकि RCB में अनुभवी इंग्लिश तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन की एंट्री हुई है।

iconPublished: 15 May 2026, 04:31 PM
iconUpdated: 15 May 2026, 04:38 PM

IPL 2026, Injury replacement by CSK and RCB: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है लेकिन टूर्नामेंट के इस अहम चरण में भी टीमों में बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है। चोटिल खिलाड़ियों की वजह से फ्रेंचाइजियों को मजबूरी में नए खिलाड़ियों को मौका देना पड़ रहा है और इसका असर लगभग हर टीम पर देखने को मिला है।

सबसे ज्यादा परेशानी चेन्नई सुपर किंग्स को झेलनी पड़ी है, जहां इस सीजन लगातार खिलाड़ी चोटिल होते रहे हैं। अब CSK ने अपने स्क्वाड में एक और बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अनुभवी इंग्लिश पेसर रिचर्ड ग्लीसन को अपने साथ जोड़ लिया है।

IPL 2026: खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव को मिला मौका

IPL 2026 की ओर से शुक्रवार 15 मई को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि चेन्नई सुपर किंग्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को खलील अहमद के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है। खलील इस सीजन में सिर्फ 5 मुकाबले खेलने के बाद चोटिल हो गए थे और फिर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। कुलदीप इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए 2021 और 2023 में कुल 3 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट हासिल किए थे। CSK ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।

IPL 2026: आरसीबी में हुई रिचर्ड ग्लीसन की एंट्री

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी अपने स्क्वाड में बदलाव करना पड़ा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे, जिसके कारण वह इस सीजन में टीम का हिस्सा नहीं बन सके। ऐसे में आरसीबी ने इंग्लैंड के 38 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को 1.6 करोड़ रुपये में साइन किया है। ग्लीसन इससे पहले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं।

IPL 2024: Who is Richard Gleeson? - Rediff.com

IPL 2026: चोटों ने टीमों की बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026 में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते कई टीमों का संतुलन बिगड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स इस मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित टीमों में रही है, जबकि दूसरी फ्रेंचाइजियों को भी अहम खिलाड़ियों की कमी महसूस हुई है। अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है, ऐसे में रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों का प्रदर्शन आने वाले मुकाबलों में काफी अहम साबित हो सकता है।

Read More: Kieron Pollard: अंपायर को गाली देना मुंबई इंडियंस के कोच को पड़ा भारी, कीरोन पोलार्ड पर चला BCCI का चाबुक

'वनडे की कप्तानी...' IPL कैप्टेंसी डेब्यू में छाए जसप्रीत बुमराह, जीत के बाद कहा कुछ ऐसा; जो शुभमन गिल को नहीं लगेगा अच्छा!

ये जीत रोहित भाई के लिए... पंजाब के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद तिलक वर्मा ने हिटमैन के लिए स्पेशल गेस्चर, VIDEO देख फैंस हुए इमोशनल