Hardik Pandya पिछले तीन मैचों से मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हार्दिक के MI छोड़ने की अफवाहें तेज हो गईं। जिसपर मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने बड़ा खुलासा किया है।
Hardik Pandya से छीनने वाली है मुंबई इंडियंस की कप्तानी? अफवाहों के बीच शार्दुल ठाकुर ने बता डाली सच्चाई
Table of Contents
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ। कप्तान के तौर पर भी हार्दिक प्रभावित नहीं कर पाए और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
हार्दिक पांड्या पिछले तीन मैचों से नहीं खेल रहे हैं और सोशल मीडिया पर हार्दिक के MI छोड़ने की अफवाहें तेज हो गईं। PBKS vs MI मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर नजर आए। उन्होंने इन अफवाहों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।
शार्दुल ठाकुर ने बताई सच्चाई
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शार्दुल ठाकुर आए। उन्होंने हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अफवाहों को गलत बताया और कहा कि टीम इंडिया का ये स्टार ऑलराउंडर चोटिल होने के कारण बाहर है।
🚨 SHARDUL THAKUR SAID ABOUT HARDIK PANDYA TRADE RUMOURS 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 14, 2026
Shardul Thakur said 🗣️,
"There is a lot of chatter on social media. Some are true and some are false. But only the team management decides in the end.
If we talk specifically about Hardik Pandya, he had an injury and… pic.twitter.com/HdvFFBc60C
उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कुछ बातें सही हैं और कुछ पूरी तरह गलत हैं। अंत में फैसला टीम मैनेजमेंट ही करेगा। अगर हम सिर्फ हार्दिक पांड्या के बारे में बात करें, तो उन्हें चोट है और वो टीम के साथ नहीं हैं।’
Hardik Pandya की चोट पर शार्दुल ने दिया अपडेट
शार्दुल ठाकुर ने आगे कहा, ‘पांड्या रायपुर गए थे, लेकिन खेल नहीं पाए। अभी वो मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो कोलकाता आएंगे और मैच खेलेंगे। जब भी उनके जैसा खिलाड़ी मैच मिस करता है, तो हम सभी उनकी कमी महसूस करते हैं।’
अकेले प्रैक्टिस करते दिखे Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो मुंबई में अकेले अभ्यास कर रहे थे। हार्दिक को कमर में समस्या है और इसी कारण वह मुंबई में रहकर रिकवरी कर रहे हैं। हार्दिक का इसी बीच बल्लेबाजी अभ्यास करना सभी को हैरान कर गया। ऐसा लग रहा था कि PBKS के खिलाफ मैच से पहले वह टीम से जुड़ जाएंगे और खेलते हुए नजर आएंगे।
A positive sign for Hardik Pandya as he returns to batting practice in the nets during his recovery phase in Mumbai 🏏 pic.twitter.com/pba9CMrzqh
— Pooja (@Pooja898989898) May 13, 2026
मुंबई इंडियंस ने पंजाब को हराया
हार्दिक पांड्या और सुर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी। जिसमें बुमराह की कप्तानी और तिलक वर्मा की आतिशी पारी के दम पर MI ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की।
LSG vs CSK: लखनऊ या चेन्नई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?