LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में बदलाव किए है।

iconPublished: 15 May 2026, 07:16 PM
iconUpdated: 15 May 2026, 07:34 PM
LSG vs CSK Toss Update: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, वहीं सीएसके अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स पिछली हार का बदला लेना चाहेगी, जबकि चेन्नई की नजर मुकाबला जीतकर दो अहम अंक हासिल करने पर होगी ताकि टीम प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति और मजबूत कर सके। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि मुश्किल पिच पर पहले गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम पर दबाव बनाया जा सकता है। वहीं सीएसके के कप्तान का कहना है कि टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर उसे डिफेंड करने की कोशिश करेगी।

LSG vs CSK: दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में किए बदलाव

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव किए हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में आज चार खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, जिसमें अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मयंक यादव और आकाश महाराज सिंह शामिल हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पेंसर जॉनसन आज अपना डेब्यू कर रहे हैं, जबकि गुरजपनीत सिंह को भी प्लेइंग 11 में मौका मिला है।

Image

LSG vs CSK: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी।

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।

Read More: 'ओए अंधेरे, सनस्क्रीम नहीं लगाई...' तिलक वर्मा पर कमेंट कर बुरे फंसे पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह, फैंस ने लगाई लताड़

LSG vs CSK: लखनऊ या चेन्नई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

Kieron Pollard: अंपायर को गाली देना मुंबई इंडियंस के कोच को पड़ा भारी, कीरोन पोलार्ड पर चला BCCI का चाबुक