Hardik Pandya-Mahieka Sharma Wedding: दावा किया जा रहा है कि दोनों 22 मई को राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट फाइव स्टार प्रॉपर्टी में हार्दिक पांड्या महिका शर्मा के साथ दूसरी शादी कर सकते हैं।
Hardik Pandya: 22 मई को हार्दिक पांड्या करने वाले हैं शादी? महिका शर्मा की इंस्टा स्टोरी ने फैंस के बीच बढ़ाई हलचल
Table of Contents
Hardik Pandya-Mahieka Sharma Wedding: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों 22 मई को राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट फाइव स्टार प्रॉपर्टी में शादी कर सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल पोस्ट्स और फैंस की अटकलों ने इस खबर को और हवा दी है। बताया जा रहा है कि शादी बेहद निजी होगी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और चुनिंदा लोग शामिल होंगे। हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। Sports Yaari भी इस खबर की कोई अधिकाधिक पुष्टि नहीं करता है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल ये सारी अटकलें उस समय से शुरु हुई जब हाल ही में माहिका शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में माहिका ने के नाम का A और हार्दिक के नाम का H लेटर दिख रहा था। इस पोस्ट को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरु कर दिए कि कहीं ये शादी का कार्ड तो नहीं।
HARDIK PANDYA TO MARRY MAHIEKA SHARMA ON MAY 22? #hardikpandya #mahiekasharma #marriage #viralnews pic.twitter.com/p6dxZcdNIo
— Sports Yaari (@YaariSports) May 16, 2026
महिका से शादी करने वाले हैं Hardik Pandya?
सोशल मीडिया पर इस वक्त ऐसी खबरें सामने आ रही है कि 22 मई को हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा शादी करने जा रहे हैं। जो कि एक प्राइवेट वेडिंग हो सकती है। पिछले कई महीनों से हार्दिक पांड्या को महिका शर्मा के साथ जगह-जगह स्पॉट किया जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हार्दिक पांड्या ने महिका शर्मा को जीत का क्रेडिट दिया था।
उदयपुर में हो सकती है Hardik Pandya की शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी राजस्थान के उदयपुर में होने की संभावना जताई जा रही है। उदयपुर पहले भी कई बॉलीवुड और हाई-प्रोफाइल शादियों के लिए मशहूर रहा है। झीलों और महलों के शहर में यह शादी एक निजी समारोह के रूप में आयोजित की जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार यह पूरा आयोजन बेहद सीमित दायरे में रखा जाएगा ताकि इसे निजी रखा जा सके। हालांकि अभी तक वेन्यू और तैयारियों को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Hardik Pandya ने नताशा से की थी शादी
हार्दिक पांड्या ने इससे पहले 31 मई 2020 को मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद 2023 में उदयपुर में दोनों ने पारंपरिक तरीके से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। हालांकि, जुलाई 2024 में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था। इसके बाद से ही हार्दिक का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जाने लगा।
हार्दिक पांड्या का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
बात करें हार्दिक पांंड्या के मौजूदा आईपीएल प्रदर्शन की तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए पर्सनली और बतौर टीम ये सीजन अच्छा नहीं रहा। आईपीएल 2026 से बाहर होने वाली मुंबई इंडियंस दूसरी टीम बनी। पेपर पर सबसे मजबूत दिखने वाली मुंबई इंडियंस जब इस सीजन आईपीएल से बाहर हुई तो फैंस ने हार्दिक पांड्या और उनकी कप्तानी की आलोचना करना शुरु कर दिया। बीते 3 मुकाबले में वो मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। जिसका कारण उनकी चोट है।
Rishabh Pant: लखनऊ की जीत के बाद भी कप्तान ऋषभ पंत को मिली बड़ी सजा, BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना
GT vs KKR: गुजरात या कोलकाता, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?