KKR vs GT: फिन एलेन-अंगकृष रघुवंशी ने किया गुजरात टाइटंस का काम-तमाम, कोलकाता नाइट राइडर्स 29 रनों से जीता

KKR vs GT: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 16 May 2026, 11:29 PM
iconUpdated: 17 May 2026, 12:02 AM

KKR vs GT: आईपीएल 2026 में आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में एक बड़ी जीत आई। केकेआर ने गुजरात टाइटंस के विजयी रथ को रोकते हुए 29 रनों से जीत दर्ज की।

इस हार के बाद गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल पर 16 अंक और +0.400 नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 11 अंक और -0.038 रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है।

KKR vs GT मैच का हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 247 रन बनाए, जो गुजरात के खिलाफ अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है इसके जवाब में गुजरात की टीम 218 रन ही बना सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 247 रन बनाए, जो गुजरात के खिलाफ अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है इसके जवाब में गुजरात की टीम 218 रन ही बना सकी।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

KKR vs GT: फिन एलेन-अंगकृष रघुवंशी का तूफान

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिन एलेन ने धमाकेदार शुरुआत देते हुए 35 गेंदों पर 93 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। फिर अंत में कैमरन ग्रीन ने भी 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन ठोके। जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन ठोक दिए।

KKR vs GT: Angkrish Raghuvanshi and Cameron Green
KKR vs GT: Angkrish Raghuvanshi and Cameron Green

KKR vs GT: गुजरात की पारी का हाल

इस बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन तीसरे ओवर में साई सुदर्शन चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर को संभाले रखा और 49 गेंदों पर 85 रन बनाए की जुझारू पारी खेली। जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

उनके अलावा जोस बटलर ने भी 57 रन का योगदान दिया। वहीं, अंत में साई सुदर्शन ने मैदान पर फिर से वापसी की और अर्धशतक जड़ दिया लेकिन गुजरात की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रनों तक ही पहुंच सकी।

Read More: ईडन गार्डन्स में अंगकृष रघुवंशी ने खोला धागा, मोहम्मद सिराज के ओवर में ठोक डाले 25 रन; गुजरात टाइटंस के उड़े परखच्चे

मोहम्मद सिराज की एक भूल, गुजरात टाइटंस के लिए बनी गले की फांस; फिन एलेन की मार से जीटी गेंदबाजों को याद आई नानी

Hardik Pandya: 22 मई को हार्दिक पांड्या करने वाले हैं शादी? महिका शर्मा की इंस्टा स्टोरी ने फैंस के बीच बढ़ाई हलचल