PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स को मिली लगातार 6वीं हार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 23 रनों से जीता मुकाबला; प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी

PBKS vs RCB: आरसीबी ने 23 रनों से पंजाब किंग्स तो मात देते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 17 May 2026, 07:17 PM
iconUpdated: 17 May 2026, 07:39 PM

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने 23 रनों से जीत हासिल कर इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

पंजाब को हराने के साथ ही आरसीबी इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। बेंगलुरु ने इस सीजन अभी तक 13 में से 9 मुकाबले जीतकर 18 अंकों और +1.065 रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान पक्का किया है।

PBKS vs RCB: आरसीबी की पारी का हाल

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाने में कामयाब रही। बेंगलुरु की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों पर 73 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। जैकब बेथल ने 11 रन बनाए और हरप्रीत बरार का शिकार बने।






View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

विराट कोहली 58 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। देवदत्त पडिक्कल 45 रन बनाकर आउट हुए और टिम डेविड 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स की शुरुआत ही रही बेकार

223 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। जब प्रियांश आर्य बिना खाता खोले भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चकमा खा गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 3 रन बनाकर पवेलियन की ओर रवाना हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर आए और 1 रन बनाकर पवेलियन की ओर रवाना हुए।

PBKS vs RCB
PBKS vs RCB

कूपर कोनोली ने पंजाब की पारी को संभालने की कोशिश की। कोनोली 37 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने। इसके बाद सूर्यांश शेडगे ने भी 35 रनों की अहम पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस 37 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए। पंजाब की ओर से शशांक सिंह ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। शशांक सिंह ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी जान झोंक दी लेकिन फिर भी वो पंजाब किंग्स को जीत नहीं दिला पाए। शशांक सिंह 56 रन बनाकर आउट हुए।

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स का पॉइंट्स टेबल पर हार

आरसीबी ने जीत की हैट्रिक लगाई, जबकि पंजाब की इस सीजन लगातार यह छठी हार रही। हार के बाद भी पंजाब नंबर 4 पर है। पंजाब ने 13 मैच खेले, जिनमें से 6 जीते और 6 हारे हैं। पंजाब का एक मैच बारिश से रद्द हुआ था। उसके पास +0.227 का नेट रन रेट है।

Read More: PBKS vs RCB मैच शुरू होने से पहले जितेश शर्मा ने श्रेयस अय्यर पर कसा तंज! पंजाब किंग्स के फैंस को चुभेगी ये बात

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS vs RCB मैच में गरमाया माहौल, कोहली से भिड़ गया 'अनजान' खिलाड़ी, पिछले सीजन भी हुआ था पंगा!