IPL 2026 में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, अब टेस्ट टीम में भी छिन सकती है बड़ी जिम्मेदारी; जल्द गिरेगी गाज?

आईपीएल 2026 में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत पर अब टीम इंडिया में भी बड़ी गाज गिर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई चयन समिति अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा फैसला ले सकती है।

iconPublished: 17 May 2026, 10:55 PM
iconUpdated: 17 May 2026, 11:34 PM

More Trouble for Rishabh Pant after IPL 2026: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2026 का सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे पंत ना सिर्फ अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में नाकाम रहे, बल्कि खुद भी बल्ले से लगातार संघर्ष करते नजर आए। कुछ छोटी पारियों को छोड़ दिया जाए तो पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

अब इस खराब फॉर्म का असर टीम इंडिया में उनकी भूमिका पर भी पड़ता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई की चयन समिति टेस्ट टीम में उनकी उप-कप्तानी की जिम्मेदारी वापस लेने पर विचार कर रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इस मुद्दे पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

टेस्ट टीम में बदल सकती है Rishabh Pant की भूमिका

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार चयन समिति ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की नेतृत्व क्षमता से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाए जाने के बाद पंत को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि यह रोल उनके प्रदर्शन पर असर डाल रहा है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले उनसे यह जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है।

बल्लेबाजी पर फोकस करवाना चाहती है चयन समिति

रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि चयन समिति पंत (Rishabh Pant) जैसे मैच विनर खिलाड़ी को अतिरिक्त दबाव में नहीं देखना चाहती। कमेटी का मानना है कि कप्तानी और उप-कप्तानी जैसी जिम्मेदारियों के कारण पंत कई बार बल्लेबाजी में खुलकर नहीं खेल पाते और फैसले लेने में भी चूक जाते हैं। यही वजह है कि अब उन्हें सिर्फ बल्लेबाजी पर ध्यान देने की सलाह दी जा सकती है ताकि वह टेस्ट क्रिकेट में फिर से अपना पुराना अंदाज हासिल कर सकें।

Ind vs Ban, Rishabh Pant - 'Coming back to Test cricket, where I belong most, is great' | ESPNcricinfo

कप्तानी में लगातार फ्लॉप रहे हैं Rishabh Pant

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का कप्तानी रिकॉर्ड भी उनके खिलाफ जाता दिख रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स उनकी कप्तानी में लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी, जबकि इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी उनका कप्तानी कार्यकाल खास सफल नहीं रहा था। सबसे बड़ी चिंता की बात यह रही कि कप्तान बनने के बाद उनके बल्ले से भी लगातार रन नहीं निकले। IPL 2024 से अब तक पंत ने 37 पारियों में करीब 900 रन बनाए हैं और इस दौरान सिर्फ 6 बार ही अर्धशतक का आंकड़ा पार कर सके हैं।

Read More: PBKS की लगातार छठी हार के बाद टेंशन में दिखी प्रीति जिंटा, कोच रिकी पोटिंग का हाल देख टूटा पंजाब के फैंस का दिल!

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस कर रहे वापसी का इंतजार, उधर बंदूक चलाते दिखे धोनी; ब्लैक कैट कमांडोज के साथ आए नजर