Vaibhav Suryavanshi and Mitchell Starc: जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आए।
बुमराह-हेजलवुड-कमिंस के बाद अब वैभव सूर्यवंशी ने लगाई मिचेल स्टार्क की क्लास, पहली ही गेंद पर किया ये हाल
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi and Mitchell Starc: आईपीएल 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 46 रनों की अहम पारी खेली।
जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आए।
Vaibhav Suryavanshi ने स्टार्क को भी कूटा
पारी के तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क गेंदबाजी के लिए आए। वैभव सूर्यवंशी ने मिचेल स्टार्क का स्वागत भी बड़े शॉट से किया और पहली ही गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया। मिचेल स्टार्क भी इस युवा बल्लेबाज के आक्रामक अंदाज को देखकर काफी हैरान नजर आए। शॉट इतना दमदार था कि अंपायर को गेंद बदलने तक का डिब्बा मंगाना पड़ गया था।
Bowled short, but sent long by Vaibhav Sooryavanshi 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
🎥 He greets Lungi Ngidi and Mitchell Starc with maximums 👊
Updates ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/FPBJT7Jr62
बड़े गेंदबाजों के खिलाफ Vaibhav Suryavanshi का रिकॉर्ड
- जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का.
- भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर चौका.
- अर्शदीप सिंह की पहली गेंद पर चौका.
- जोश हेजलवुड की पहली गेंद पर चौका.
- पैट कमिंस की पहली गेंद पर छक्का.
- मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर चौका.

Vaibhav Suryavanshi का कारनामा
इस मुकाबले में लगाए छक्कों की बदौलत वैभव सूर्यवंशी ने किसी एक आईपीएल सीजन में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैभव के नाम अब इस सीजन में 43 छक्के हो चुके हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (42 छक्के) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में उन्होंने श्रेयस अय्यर (39 छक्के) और विराट कोहली (38 छक्के) जैसे दिग्गजों को बहुत पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर अपना कब्जा जमा लिया है।