CSK बनेगी IPL 2026 की चैंपियन? तमिलनाडु की सत्ता बदलते ही फैंस को याद आया पुराना कनेक्शन; जानिए पूरा समीकरण

तमिलनाडु में सत्ता बदलते ही CSK फैंस को एक पुराना संयोग याद आ गया है। 2011 और 2021 में सरकार बदलने के साथ चेन्नई सुपर किंग्स IPL चैंपियन बनी थी और अब 2026 में भी वही कनेक्शन टीम के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।

iconPublished: 18 May 2026, 05:08 PM
iconUpdated: 18 May 2026, 05:13 PM

IPL 2026, CSK 6th time champion? IPL 2026 अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक हो चुकी है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प संयोग तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है कि इस बार भी तमिलनाडु की राजनीति और CSK की किस्मत का खास कनेक्शन देखने को मिल सकता है।

दरअसल, IPL शुरू होने के बाद जब-जब तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन हुआ है, उसी साल चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL का खिताब अपने नाम किया है। अब 2026 में एक बार फिर राज्य की सत्ता बदली है और इसी वजह से फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि एमएस धोनी की टीम एक बार फिर ट्रॉफी उठा सकती है।

IPL 2026: CSK फिर बन सकती है चैंपियन?

चेन्नई सुपर किंग्स IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल है। मुंबई इंडियंस के साथ CSK ने सबसे ज्यादा 5-5 बार IPL ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा टीम अब तक 12 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जो उसकी लगातार शानदार प्रदर्शन की कहानी बताता है।

हालांकि IPL 2026 में एक समय ऐसा लग रहा था कि चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। लेकिन लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने जोरदार वापसी की और अब उसके पास क्वालिफाई करने का सुनहरा मौका है। अगर CSK अपने बाकी मुकाबले जीत लेती है तो टीम आसानी से प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

IPL 2026: तमिलनाडु की सत्ता में बदलाव और CSK के चैंपियन बनने का कनेक्शन?

इस दिलचस्प संयोग की शुरुआत साल 2011 से हुई थी। उस साल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जयललिता की अगुवाई वाले AIADMK गठबंधन ने DMK को सत्ता से बाहर कर दिया था। AIADMK ने 234 में से 150 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। उसी साल चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL ट्रॉफी जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का कारनामा किया था।

इसके बाद साल 2021 में फिर तमिलनाडु की सत्ता बदली। इस बार DMK ने वापसी करते हुए AIADMK को हराया और एमके स्टालिन मुख्यमंत्री बने। दिलचस्प बात ये रही कि उसी साल धोनी की कप्तानी वाली CSK ने चौथी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

IPL 2026: 2026 में फिर बन रहा है वही संयोग

अब 2026 में एक बार फिर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय की पार्टी TVK ने राज्य में सरकार बनाई है और विजय मुख्यमंत्री बने हैं। उनके शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर CSK के चैंपियन बनने की चर्चा तेज हो गई है।

फैंस का मानना है कि अगर पुराना रिकॉर्ड कायम रहता है तो इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स ट्रॉफी जीत सकती है। हालांकि क्रिकेट में जीत और हार मैदान पर प्रदर्शन से तय होती है, लेकिन ऐसे दिलचस्प संयोग फैंस के उत्साह को जरूर बढ़ा देते हैं। अब देखना होगा कि क्या तमिलनाडु की सत्ता में हुआ बदलाव एक बार फिर CSK के लिए लकी साबित होता है या नहीं।

Read More: फिट लग रहा हूं न? SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले NSG कमांडो कैंप में पहुंचे एमएस धोनी, हैदराबाद के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे थाला?

DC vs RR: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दी मात, 5 विकेट से हराकर आरआर को दिया बड़ा झटका

IPL 2026 में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, अब टेस्ट टीम में भी छिन सकती है बड़ी जिम्मेदारी; जल्द गिरेगी गाज?