RCB के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या ने बधाई दी है। विजय माल्या ने ही 2008 में फ्रेंचाइजी को खरीदा था और वह टीम के पूर्व ओनर हैं।
IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं RCB, विजय माल्या ने जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल
Table of Contents
RCB in IPL 2026 Playoff: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने सीजन के अपने 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया।
9 जीत के साथ टीम के 18 पॉइंट हो गए हैं। आरसीबी का नेट रन रेट भी सभी टीमों से बेहतर है। ऐसे में टीम का टॉप-2 में रहना भी लगभग फिक्स दिख रहा है। आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या ने बधाई दी है।
विजय माल्या ने दी बेंगलुरु को बधाई
विजय माल्या ने ही 2008 में फ्रेंचाइजी को खरीदा था और वह टीम के पूर्व ओनर हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा,
'आरसीबी, आरसीबी, आरसीबी, हमारे बड़े शेर! आज आपने हम सभी को बेहद गौरवान्वित किया है। आप क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गए हैं। आपने बोल्ड अंदाज में खेला और बेंगलुरु के शेरों की तरह और भी जोर से दहाड़ा। बहुत बढ़िया और आपको ढेर सारी बधाई। आईपीएल की बेस्ट टीम, अब बस आगे ही बढ़ते रहना है!'
RCB, RCB, RCB namma dodda Simhagulu… you made us all soooo proud today - first team to qualify. You played BOLD and roared even louder as the Lions from Bengaluru. Well done and congratulations. Onward and Upward to the best team in the IPL.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) May 17, 2026
RCB का प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में जगह पक्की की है। 2020 सीजन से टीम सिर्फ एक बार 2023 में ग्रुप राउंड से बाहर हुई थी। इसके अलावा 6 बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया है। शुरुआती 12 सीजन में टीम 5 बार ही प्लेऑफ में पहुंची थी।

प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं आरसीबी
2019 में तो टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर थी।आरसीबी को ग्रुप राउंड में अभी एक और मुकाबला खेलना है। 22 मई को टीम की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से है। 26 मई से प्लेऑफ की शुरुआत होगी जबकि 31 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा।