IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेल! RR के बराबर सबकुछ, फिर भी CSK ने कैसे निकाला आगे? समझिए पूरा गणित

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में CSK और RR के बराबर पॉइंट्स और समान NRR दिखने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को ऊपर रखा गया। जानिए नेट रन रेट के असली गणित ने कैसे बदल दिया पूरा खेल।

iconPublished: 18 May 2026, 10:54 PM
iconUpdated: 18 May 2026, 11:34 PM

IPL 2026, Same NRR for RR and CSK: IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण तेजी से बदल रहा है। प्लेऑफ की रेस इतनी करीबी हो गई है कि अब सिर्फ जीत-हार ही नहीं, बल्कि हर रन और हर गेंद भी टीमों की किस्मत तय कर रही है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को लेकर फैंस के बीच बड़ा कन्फ्यूजन देखने को मिला।

दरअसल दोनों टीमों के पॉइंट्स, जीत और हार का रिकॉर्ड बराबर होने के बावजूद CSK को राजस्थान रॉयल्स से ऊपर रखा गया। पॉइंट्स टेबल में दोनों का नेट रन रेट भी 0.027 दिख रहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठने लगे कि आखिर चेन्नई ऊपर कैसे पहुंच गई।

IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में राजस्थान से ऊपर CSK

फिलहाल IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स छठे नंबर पर मौजूद है। दोनों टीमों ने 12-12 मुकाबले खेले हैं और दोनों के खाते में 6 जीत व 6 हार हैं। इतना ही नहीं, दोनों टीमों के 12-12 पॉइंट्स भी हैं और नेट रन रेट भी 0.027 दिखाई दे रहा है, लेकिन असली अंतर दशमलव के बाद के आंकड़ों में छिपा हुआ है।

IPL 2026: नेट रन रेट का असली गणित

राजस्थान रॉयल्स का वास्तविक नेट रन रेट 0.02670848420776258 है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का NRR 0.0270247695415129 है। यानी बेहद मामूली अंतर से CSK का नेट रन रेट राजस्थान से बेहतर है और इसी वजह से चेन्नई को पॉइंट्स टेबल में ऊपर रखा गया है। IPL की टेबल में NRR केवल तीन दशमलव तक दिखाया जाता है, जिस कारण फैंस के बीच भ्रम की स्थिति बन गई।

IPL 2026: प्लेऑफ की रेस हुई और दिलचस्प

राजस्थान रॉयल्स लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है, लेकिन टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। हालांकि अब RR के लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन चुका है, क्योंकि एक और हार टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं CSK के लिए भी आने वाले मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करना काफी अहम रहने वाला है।

Image

जयपुर में होगा बड़ा मुकाबला

अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 18 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच पर सिर्फ RR और CSK फैंस ही नहीं, बल्कि बाकी टीमों की भी नजरें रहने वाली हैं क्योंकि इस मुकाबले का नतीजा प्लेऑफ के पूरे समीकरण को बदल सकता है।

Read More: CSK vs SRH: चेन्नई या हैदराबाद, हेड-टू-हेड में किस टीम का पलड़ा भारी?

IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं RCB, विजय माल्या ने जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल

IPL से रिटायर होने वाले हैं MS Dhoni? चेपॉक में खेला जाना है CSK का आखिरी मुकाबला, धोनी का सालों पुराना बयान वायरल