IPL 2026 के बीच पूर्व टेस्ट कप्तान का हुआ निधन, शोक में डूबा पूरा क्रिकेट जगत; भारत से रहा खास कनेक्शन

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत के खिलाफ पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले स्मिथ के निधन से पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है।

iconPublished: 18 May 2026, 10:54 PM
iconUpdated: 18 May 2026, 11:09 PM

England former captain Mike Smith passed away: इंग्लैंड क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके पूर्व काउंटी क्लब वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने 18 मई को दी, जिसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

माइक स्मिथ (Mike Smith) सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि बहुमुखी खिलाड़ी भी थे। चश्मा पहनकर बल्लेबाजी करने वाले स्मिथ MJK स्मिथ के नाम से मशहूर थे और उन्होंने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मुकाबले खेले। खास बात यह रही कि क्रिकेट के साथ-साथ उन्होंने रग्बी यूनियन में भी इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

भारत के खिलाफ जड़ा पहला इंटरनेशनल शतक

माइक स्मिथ (Mike Smith) ने 1958 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला 1972 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। अपने लंबे फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने लगभग 40 हजार रन बनाए और 72 शतक जड़े। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम तीन शतक दर्ज हैं, जिनमें पहला शतक उन्होंने 1959 में भारत के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में लगाया था।

Former and current captains of England and Australia line up. From left: Bob Wyatt, Lindsay Hassett, Gubby Allen, Cyril Walters, Arthur Morris, Norman Yardley, Freddie Brown, Richie Benaud, Len Hutton, Neil Harvey, Peter May, Bob Simpson, Bill Lawry, Ted Dexter, Mike Smith, Barry Jarman, Tom Graveney, Ian Chappell, Graham Yallop, Greg Chappell and Ian Botham, England v Australia, Centenary Test, Lord's, 3rd day, August 30, 1980

कप्तानी में इंग्लैंड को मिली नई पहचान

मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के बाद माइक स्मिथ (Mike Smith) का करियर और ज्यादा चमक उठा। उन्होंने इंग्लैंड की 25 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम को 5 जीत मिली जबकि 17 मुकाबले ड्रॉ रहे। उनकी कप्तानी की शुरुआत 1963-64 के भारत दौरे से हुई थी और खास बात यह रही कि उनकी कप्तानी में इंग्लैंड को सिर्फ तीन टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

क्रिकेट के बाद भी खेल से जुड़े रहे Mike Smith

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माइक स्मिथ (Mike Smith) खेल से लगातार जुड़े रहे। पहले उन्होंने रेफरी की भूमिका निभाई और बाद में 1991 से 2003 तक वारविकशायर क्लब के चेयरमैन बने। उनके कार्यकाल को क्लब का गोल्डन एरा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान टीम ने सात बड़े खिताब अपने नाम किए, जिनमें लगातार दो काउंटी चैंपियनशिप ट्रॉफी भी शामिल थीं।

मैदान पर दी गई भावुक श्रद्धांजलि

18 मई को वारविकशायर और ग्लैमॉर्गन के बीच खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप मैच के चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले माइक स्मिथ को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। वहीं वारविकशायर क्लब ने सोशल मीडिया पोस्ट में उनके निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि क्लब ने अपने सबसे बड़े दिग्गजों में से एक को खो दिया है।

Read More: CSK vs SRH: चेन्नई या हैदराबाद, हेड-टू-हेड में किस टीम का पलड़ा भारी?

IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं RCB, विजय माल्या ने जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल

IPL से रिटायर होने वाले हैं MS Dhoni? चेपॉक में खेला जाना है CSK का आखिरी मुकाबला, धोनी का सालों पुराना बयान वायरल