LIVE मैच में भिड़े संजू-क्लासेन... सीएसके-हैदराबाद मैच खत्म होने से पहले मैदान पर दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा, क्या था मैटर?

Sanju Samson Heinrich Klaasen Fight: चेपॉक में खेले गए इस मैच में माहौल तब गर्म हो गया था जब संजू सैमसन ने सनराइजर्स के हेनरिक क्लासेन को स्टंप आउट किया। क्लासेन को स्टंप आउट करने के मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 19 May 2026, 04:46 PM
iconUpdated: 19 May 2026, 05:02 PM

Sanju Samson-Heinrich Klaasen Fight: पैट कमिंस की दमदार गेंदबाजी के बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की धुआंधार बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद की इस जीत ने उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की कर दी।

चेपॉक में खेले गए इस मैच में माहौल तब गर्म हो गया था जब संजू सैमसन (Sanju Samson) ने सनराइजर्स के हेनरिक क्लासेन को स्टंप आउट किया। क्लासेन को स्टंप आउट करने के मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

Sanju Samson-क्लासेन में हुआ पंगा

दरअसल, यह पूरा वाकया सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में हुआ। चेन्नई के स्पिनर नूर अहमद ने एक सटीक गुगली फेंकी जिसे खेलने के प्रयास में क्लासेन पूरी तरह बीट हो गए। टर्न होती गेंद को खेलने के चक्कर में क्लासेन का पिछला पैर क्रीज से थोड़ा बाहर निकल गया।

विकेट के पीछे मुस्तैद कप्तान संजू सैमसन ने बिना कोई गलती किए पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दीं। सैमसन की यह फुर्ती बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाने वाली थी। क्लासेन 26 गेंदों में 47 रनों की अपनी तूफानी पारी खेलकर स्टंप आउट हो गए।

क्यों हुआ Sanju Samson-क्लासेन का झगड़ा?

विकेट गिरने के ठीक बाद असली ड्रामा शुरू हुआ। जैसे ही अंपायर ने क्लासेन को आउट करार दिया वह पवेलियन लौटने से पहले संजू सैमसन के पास गए और उनसे कुछ कहने लगे। दोनों के बीच हुई यह बातचीत बिल्कुल भी दोस्ताना नहीं थी। बात इतनी बढ़ गई कि आगे बढ़ चुके क्लासेन दोबारा पीछे मुड़े और सैमसन से उलझ पड़े। दोनों खिलाड़ियों के हाव-भाव देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि क्लासेन आउट होने से चिड़ गए थे।

Sanju Samson-Heinrich Klaasen Fight
Sanju Samson-Heinrich Klaasen Fight

शिवम दुबे और अंपायर ने शांत कराया मामला

मामले को बिगड़ता देख मैदान पर मौजूद अंपायर्स तुरंत हरकत में आए। अंपायर्स ने चेन्नई के कप्तान संजू सैमसन को अलग ले जाकर शांत कराया और उन्हें खेल पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने सूझबूझ दिखाते हुए मोर्चा संभाला। दुबे ने बीच में आकर गुस्साए हेनरिक क्लासेन को समझाया और उन्हें शांत कराते हुए पवेलियन की तरफ रवाना किया।

Read More: IPL 2026 से बाहर हुए 2 स्टार खिलाड़ी, 5 बार की चैंपियन टीम की बढ़ीं मुश्किलें

धोनी के घर चेन्नई में ईशान किशन ने काटा बवाल, चेपॉक में सीएसके फैंस के सामने किया 'घर जाओ' का इशारा, VIDEO