अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? स्क्वॉड में नाम शामिल लेकिन इस अपडेट ने किया फैंस को निराश

Rohit Sharma: भारतीय स्क्वॉड में रोहित शर्मा का नाम तो शामिल है लेकिन उनको लेकर बीसीसीआई ने एक ऐसा अपडेट भी साझा किया है। जिसने फैंस को काफी निराश कर दिया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 19 May 2026, 05:34 PM
iconUpdated: 19 May 2026, 05:49 PM

Rohit Sharma, IND vs AFG ODI Series: आईपीएल 2026 के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 मैच की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। बीसीसीआई ने टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया।

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भारतीय स्क्वॉड में चयनित किया गया है। वनडे और टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।

भारतीय स्क्वॉड में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम तो शामिल है लेकिन उनको लेकर बीसीसीआई ने एक ऐसा अपडेट भी साझा किया है। जिसने फैंस को काफी निराश कर दिया है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

Rohit Sharma के खेलने पर लटकी तलवार

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड घोषित किया है। जिसमें रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है लेकिन हिटमैन के नाम के आगे एक स्टार लगा हुआ है। ठीक ऐसा ही स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के नाम के आगे भी लगा हुआ है। आइए आपको बताते हैं आखिर इस स्तर का मतलब क्या है?

आईपीएल 2026 में चोटिल हुए Rohit Sharma

दरअसल, यह स्टार उन खिलाड़ियों के नाम के आगे लगाया गया है जो अभी आईपीएल में चोटिल हो गए हैं और पूरी तरह से फिट नहीं है। आईपीएल के तुरंत बाद ही अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जानी है। ऐसे में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के नाम के आगे स्टार लगे होने का मतलब है कि जब तक ये दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते तब तक सीरीज का हिस्सा नहीं हो पाएंगे।

हार्दिक पांड्या भी फिट नहीं

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस लगातार सवालों के घेरे में है। हार्दिक पांड्या चोट के कारण पिछले कुछ मुकाबले से मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा सिर्फ बल्लेबाजी के लिए यानी बतौर इम्पैक्ट प्लेयर ही मैदान पर खेलने उतरते हैं। ऐसे में आने वाले समय में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या अफागनिस्तान सीरीज के लिए कितना बेहतर फिट हो पाते हैं, उनकी मौजूदगी इसी बात पर निर्भर करेगी।

Read More: Team India Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ बीसीसीआई ने वनडे और टेस्ट के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, नई खिलाड़ियों की हुई एंट्री

धोनी के घर चेन्नई में ईशान किशन ने काटा बवाल, चेपॉक में सीएसके फैंस के सामने किया 'घर जाओ' का इशारा, VIDEO