IPL के बीच प्रिंस यादव को आया टीम इंडिया से बुलावा, LSG के मालिक संजीव गोयनका ने स्पेशल नोट लिख जाहिर की खुशी

Sanjiv Goenka and Prince Yadav: वनडे टीम में आईपीएल 2026 में आग उगल रहे तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को पहली बार शामिल किया गया है। प्रिंस यादव को पहली बार मौका मिलने पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने एक्स पर खास ट्वीट किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 20 May 2026, 12:07 AM
iconUpdated: 20 May 2026, 12:17 AM

Sanjiv Goenka and Prince Yadav: आईपीएल 2026 के बीच में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज और 1 टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई ने मंगलवार, 19 फरवरी को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

वनडे टीम में आईपीएल 2026 में आग उगल रहे तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को पहली बार शामिल किया गया है। प्रिंस यादव को पहली बार मौका मिलने पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने एक्स पर खास ट्वीट किया है।

संजीव गोयनका ने बरसाया Prince Yadav पर प्यार

संजीव गोयनका ने 24 साल के प्रिंस यादव एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिंस यादव को भारतीय वनडे टीम में पहली बार चुने जाते देख बेहद खुशी हो रही है। इस आईपीएल सीजन में उनको राइज होते हुए देखना शानदार रहा है। उनके अंदर वो दिल, भूख और निडरता है जो बेस्ट खिलाड़ी का सामना करने के लिए चाहिए होती है। यह तो बस शुरुआत है। बधाई हो, प्रिंस मुझे आप पर गर्व है और लखनऊ सुपर जायंट्स को भी। अब जाओ और पूरे देश का नाम रोशन करो'

Prince Yadav की घातक गेंदबाजी

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। बड़े-बड़े बल्लेबाज प्रिंस की गेंद के सामने असहज नजर आए हैं। प्रिंस ने मंगलवार, 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले आईपीएल 2026 में 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

Prince Yadav
Prince Yadav

Prince Yadav का सपना

प्रिंस ने कुछ दिन पहले आए एक इंटरव्यू में वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए विश्व कप जीतने की बात भी ही थी। प्रिंस के उस सपने की शुरुआत हो रही है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रिंस यादव ने 14 लिस्ट ए मैचों में 29 विकेट लिए हैं।

Read More: MS Dhoni ने सीएसके फैंस को दिया 440 वोल्ट का झटका, सीजन खत्म होने तक भी दर्शकों को देखने को नहीं मिला ये नजारा

RR vs LSG: लगातार 3 हार के बाद राजस्थान रॉयल्स की दमदार वापसी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय