RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट की अहम जीत दर्ज की है। पिछले 3 मुकाबलों में हार के बाद उन्होंने काफी महत्त्वपूर्ण जीत दर्ज की है।
RR vs LSG: लगातार 3 हार के बाद राजस्थान रॉयल्स की दमदार वापसी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा
RR vs LSG Match Report: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 का 64वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 3 हार के बाद दमदार वापसी की।
प्लेऑफ की रेस के लिहाज से राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था और इस जीत के साथ टीम ने अंक तालिका के टॉप-4 में एंट्री कर ली है। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स की टॉप 4 में एंट्री
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने 221 रनों का विशाल लक्ष्य था, लेकिन टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। राजस्थान के बल्लेबाजों ने लगातार रन गति बनाए रखी और मुकाबले को अंत में काफी आसानी से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने दोबारा टॉप-4 में एंट्री कर ली है और अब प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह उनके हाथ में हैं।
Joy and jubilation in Jaipur 🩷🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
A statement chase from @rajasthanroyals sees them jump back into the 🔝4️⃣ 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG pic.twitter.com/7lJD2IYOUF
RR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए थे 220 रन
इस मुकाबले (RR vs LSG) में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर टीम को मजबूत स्टार्ट दिलाया और पहले विकेट के लिए 109 रन जोड़े। जोश इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि मिचेल मार्श 57 गेंदों में 96 रन बनाकर शतक से चूक गए। कप्तान ऋषभ पंत ने भी अंत में अहम रन जोड़े, जिसकी बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

RR vs LSG: सूर्यवंशी की कमाल की पारी से राजस्थान ने किया रन चेज
लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने 105 रन जोड़कर मैच पूरी तरह राजस्थान की तरफ मोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 53 और यशस्वी जायसवाल ने 43 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।