अफगानिस्तान सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। शुभमन गिल समेत GT के कई खिलाड़ियों को टेस्ट और वनडे स्क्वॉड में जगह मिली है।
Team India में दिखा गुजरात टाइटंस का दबदबा, शुभमन गिल की टीम के खिलाड़ियों से भरा भारतीय स्क्वॉड
Table of Contents
Team India squad has multiple players from Gujarat Titans: अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। IPL 2026 के बीच घोषित हुई इस स्क्वॉड में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक खास बात को लेकर हो रही है। भारतीय टीम में इस बार गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है।
शुभमन गिल को दोनों फॉर्मेट में कप्तानी सौंपी गई है और उनकी कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के कई खिलाड़ी टेस्ट और वनडे दोनों स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस मजाक में पूछ रहे हैं कि ये टीम इंडिया है या फिर गुजरात टाइटंस की टीम।
Team India टेस्ट स्क्वॉड में गुजरात टाइटंस का दबदबा
भारतीय टेस्ट टीम (Team India) में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। 15 सदस्यीय टेस्ट स्क्वॉड में कुल 7 खिलाड़ी GT से शामिल किए गए हैं। कप्तान शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और गुरनूर बरार को टेस्ट टीम में जगह मिली है। एक ही IPL फ्रेंचाइजी के इतने खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन होना फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
4 Gujarat Titans players in the ODI squad.
— Crickupdate (@maulikchauhan13) May 19, 2026
7 Gujarat Titans players in the Test squad. 👀🇮🇳
Mumbai Lobby heritage finally challenged 😭💀
Welcome to the Gujarat Titans Lobby era 🔥#TeamIndia #BCCI pic.twitter.com/t9TMrbKV3s
Team India के वनडे टीम में भी दिखा गिल का असर
सिर्फ टेस्ट ही नहीं, वनडे टीम में भी गुजरात टाइटंस का प्रभाव साफ नजर आया। 14 सदस्यीय वनडे स्क्वॉड में शुभमन गिल के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर और गुरनूर बरार को मौका मिला है। खास बात ये है कि गुरनूर बरार को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है और उन्हें सीधे दोनों फॉर्मेट में जगह मिली है। इससे साफ है कि चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना चाहते हैं।
Team India: IPL प्रदर्शन का मिला फायदा
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम लगातार बेहतरीन क्रिकेट खेलती नजर आई है। शुभमन गिल की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों ने इस सीजन प्रभावित किया, जिसका फायदा अब उन्हें टीम इंडिया में चयन के रूप में मिला है। खास तौर पर साई सुदर्शन, प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। वहीं गुरनूर बरार और मानव सुथार जैसे युवा खिलाड़ियों को भविष्य को ध्यान में रखते हुए मौका दिया गया है।
Team India: जून में शुरू होगी अफगानिस्तान सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह सीरीज IPL 2026 खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को वनडे सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज में शुभमन गिल पहली बार दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, जिस पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।