RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आरआर और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI में हुए बड़े बदलाव

RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 19 May 2026, 06:59 PM
iconUpdated: 19 May 2026, 07:24 PM

RR vs LSG: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।

जहां राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड-इन कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से इस मुकाबले का हिस्सा नहीं है।

RR vs LSG: राजस्थान की नजरें होंगी प्लेऑफ एंट्री पर

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ क्वालिफाई करने के लिए तीन टीमें पहले से तय हो चुकी हैं। आखिरी स्थान के लिए कुछ टीमों में करारी टक्कर चल रही है। जिसमें से एक राजस्थान रॉयल्स भी है। आरआर की टीम अगर आज का मुकाबला जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना और आसान हो जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

RR vs LSG: राजस्थान-लखनऊ की प्लेइंग XI बदली

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI में बदलाव हुआ है। राजस्थान रॉयल्स की टीम में संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को प्लेइंग XI में मौका दिया गया है।

RR vs LSG Playing XI
RR vs LSG Playing XI

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI में भी दो बदलाव हुए हैं। एडेन मार्करम की जगह आयुष बदोनी को मौका दिया गया है और मोहम्मद शमी की जगह मोहसिन खान को।

RR vs LSG: राजस्थान-लखनऊ की प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

Read More: 'मैं अब कमजोर...' आईपीएल 2027 में नहीं दिखेगा एमएस धोनी का जादू! थाला ने अपने जिगरी से कही दिल की बात