KKR vs MI: तिलक वर्मा का आसान कैच छोड़ बैठे KKR खिलाड़ी, वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी के बीच हुई जोरदार टक्कर; देखें VIDEO

KKR vs MI मुकाबले में तिलक वर्मा का आसान कैच लेने के दौरान वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी आपस में टकरा गए, जिसके चलते बड़ा मौका हाथ से निकल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

iconPublished: 20 May 2026, 11:29 PM
iconUpdated: 20 May 2026, 11:37 PM

KKR vs MI, Angkrish Raghuvanshi collides with Varun Chakravarthy: आईपीएल 2026 में जहां बल्लेबाज लगातार चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं, वहीं इस सीजन खराब फील्डिंग भी कई टीमों के लिए बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब केकेआर के दो खिलाड़ी आपस में टकरा गए और मुंबई को बड़ा जीवनदान मिल गया।

ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में तिलक वर्मा का आसान कैच छोड़ना केकेआर को भारी पड़ सकता था। वरुण चक्रवर्ती और विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी के बीच मिसकम्युनिकेशन के कारण यह मौका हाथ से निकल गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

KKR vs MI: वरुण चक्रवर्ती और रघुवंशी के बीच हुई टक्कर

यह घटना KKR vs MI मुकाबले के मुंबई इंडियंस की पारी के 11वें ओवर में देखने को मिली। वरुण चक्रवर्ती की गुगली पर तिलक वर्मा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और गेंद हवा में चली गई। वरुण कैच लेने के लिए उसके नीचे पहुंच गए थे, लेकिन तभी विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी भी दौड़ते हुए आ गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच मिसकम्युनिकेशन हुआ और रघुवंशी की टक्कर लगते ही वरुण के हाथ से आसान कैच छूट गया।

KKR vs MI: वरुण चक्रवर्ती दिखे गुस्से में

कैच छूटने के बाद वरुण चक्रवर्ती काफी नाराज नजर आए। कैमरों में वह अंगकृष रघुवंशी से बात करते और इशारा करते दिखाई दिए। ऐसा लग रहा था कि वरुण ने कैच के लिए कॉल किया था, लेकिन इसके बावजूद रघुवंशी बीच में आ गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद फैंस भी केकेआर की खराब फील्डिंग और कम्युनिकेशन पर सवाल उठा रहे हैं।

KKR vs MI: तिलक वर्मा नहीं उठा पाए फायदा

तिलक वर्मा को जरूर बड़ा जीवनदान मिला, लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे। जब उनका कैच छूटा तब वह 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन इसके बाद वह सिर्फ 8 रन और जोड़ सके। कार्तिक त्यागी ने उन्हें 20 रन के स्कोर पर आउट किया। तिलक ने 32 गेंदों में यह धीमी पारी खेली, जिसमें सिर्फ एक छक्का शामिल रहा।

Image

KKR vs MI: शुरुआत में ही लड़खड़ा गई मुंबई इंडियंस

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। 8 ओवर तक टीम ने सिर्फ 57 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। रेयान रिकेलटन, रोहित शर्मा, नमन धीर और सूर्यकुमार यादव जल्दी पवेलियन लौट गए। केकेआर के लिए सौरभ दुबे और कैमरून ग्रीन ने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि आखिर में कॉर्बिन बॉश की तेज पारी की मदद से मुंबई इंडियंस 147 रन तक पहुंचने में सफल रही।

Read More: MS Dhoni ने सीएसके फैंस को दिया 440 वोल्ट का झटका, सीजन खत्म होने तक भी दर्शकों को देखने को नहीं मिला ये नजारा

RR vs LSG: लगातार 3 हार के बाद राजस्थान रॉयल्स की दमदार वापसी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय