IPL 2026 में 579 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, लेकिन एक गेंदबाज के खिलाफ उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा।
IPL 2026: दुनिया के धाकड़ गेंदबाजों की धुनाई करने वाले वैभव सूर्यवंशी इस गेंदबाज के सामने रहे है खामोश, स्टैट्स जानकर उड़ जाएंगे होश
IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की और पहली ही गेंद से आक्रमण करना अपनी आदत बना ली। यही वजह रही कि पूरे सीजन में उन्होंने चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए ऑरेंज कैप की रेस में भी खुद को सबसे आगे रखा।
हालांकि, इस शानदार सीजन के बीच एक ऐसा गेंदबाज भी रहा जिसके सामने वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। जिस बल्लेबाज ने बड़े-बड़े बॉलर्स की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी, वही वैभव मोहसिन खान के खिलाफ रन बनाने के लिए तरसते दिखे। दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं।
IPL 2026: मोहसिन खान के सामने फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अब तक 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 53 छक्के और 50 चौके लगाए हैं। लेकिन मोहसिन खान के खिलाफ उनके आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। वैभव ने मोहसिन के खिलाफ 2 पारियों में 12 गेंदों का सामना किया, लेकिन सिर्फ 2 रन ही बना सके। इस दौरान उन्होंने 8 गेंदें डॉट खेलीं, जबकि बाकी दो मौकों पर मोहसिन खान ने उनका विकेट भी हासिल किया।
WICKET MAIDEN BY MOHSIN KHAN vs VAIBHAV SOORYAVANSHI 🫡🔥 pic.twitter.com/ZRq0q40k4t
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 22, 2026
IPL 2026: बड़े-बड़े गेंदबाजों की कर चुके हैं धुनाई
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की है। उन्होंने नई गेंद से लेकर डेथ ओवर्स तक हर फेज में खुलकर रन बनाए और विरोधी टीमों के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वैभव की खासियत रही कि वह पहली ही गेंद से अटैक करने से नहीं घबराए। यही वजह रही कि इतने कम उम्र में उन्होंने पूरे सीजन में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और खुद को लीग का सबसे खतरनाक बल्लेबाज साबित किया।
IPL 2026: आखिर क्यों परेशान हुए वैभव?
मोहसिन खान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की खामोशी के पीछे उनकी गेंदबाजी की विविधता को बड़ी वजह माना जा रहा है। मोहसिन ने अपनी चेंज ऑफ पेस और स्मार्ट लाइन-लेंथ से वैभव को खुलकर शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने लगातार गति में बदलाव करते हुए वैभव को बांधे रखा, जिसकी वजह से युवा बल्लेबाज दबाव में नजर आए। यही कारण रहा कि वैभव मोहसिन के खिलाफ अपना नैचुरल अटैकिंग गेम नहीं खेल सके।

IPL 2026: वैभव के कोच ने दिया बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने भी इस मुकाबले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोहसिन खान ने अपनी चेंज ऑफ पेस से वैभव को परेशान जरूर किया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वैभव उनके खिलाफ क्लूलेस हैं। ओझा के मुताबिक आने वाले समय में अगर दोनों खिलाड़ियों का फिर सामना होता है तो वैभव भी मोहसिन पर भारी पड़ सकते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा बल्लेबाज जल्द ही इस कमजोरी पर काम कर और ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेगा।
RR vs LSG: लगातार 3 हार के बाद राजस्थान रॉयल्स की दमदार वापसी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय