CSK Qualification Scenario: सिर्फ जीत नहीं, प्लेऑफ के लिए चेन्नई को चाहिए किस्मत का भी साथ; समझिए पूरा समीकरण

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला करो या मरो जैसा है। सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत और दूसरी टीमों के नतीजे भी तय करेंगे कि सीएसके प्लेऑफ में पहुंचेगी या नहीं। आइए समझते है पूरा समीकरण।

iconPublished: 21 May 2026, 05:02 PM
iconUpdated: 21 May 2026, 05:09 PM

CSK Qualification scenario: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज आईपीएल 2026 के अपने सबसे अहम मुकाबले में उतरने जा रही है। पूरे सीजन उतार-चढ़ाव से गुजरने वाली सीएसके की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि सिर्फ एक जीत से उसका काम नहीं बनने वाला। टीम को न सिर्फ गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि इसके बाद दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी पड़ेगी।

सीएसके (CSK) के लिए राहत की बात ये है कि अभी तक उसके पास मौका मौजूद है, लेकिन मुश्किल ये है कि अब समीकरण पूरी तरह उसके कंट्रोल में नहीं हैं। ऐसे में आज का मुकाबला चेन्नई के लिए करो या मरो जैसा रहने वाला है। अगर टीम यहां हार जाती है तो उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीत के बाद भी उसे किस्मत के सहारे की जरूरत पड़ेगी।

CSK Qualification: अहमदाबाद में गुजरात और चेन्नई के बीच होगा बड़ा मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और अब उसकी नजर टॉप-2 में फिनिश करने पर होगी। दूसरी तरफ सीएसके के लिए ये मुकाबला सीजन बचाने जैसा है। चेन्नई ने अब तक 13 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और उसके खाते में 12 अंक हैं। अगर टीम आज जीत दर्ज करती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे, लेकिन सिर्फ इतने से प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलने वाला।

CSK Qualification: बड़ी जीत के बिना नहीं बनेगी बात

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में नेट रन रेट काफी अहम हो चुका है। इस समय राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर मौजूद है और सीएसके को उसे पीछे छोड़ने के लिए गुजरात के खिलाफ कम से कम 20 रन की जीत दर्ज करनी पड़ सकती है। अगर टीम ऐसा करने में सफल रहती है तो वह सीधे चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रख पाएगी।

Mukesh Choudhary hit high speeds, and got an early wicket, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026, Chennai, May 18, 2026

CSK को चाहिए दूसरी टीमों की हार

गुजरात के खिलाफ बड़ी जीत के बाद भी चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना तय नहीं होगा। टीम को इसके बाद दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। सीएसके चाहेगी कि पंजाब किंग्स अपने अगले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से हार जाए, राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिले और कोलकाता नाइट राइडर्स भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला गंवा दे। अगर ये सभी नतीजे चेन्नई के पक्ष में आते हैं तभी टीम टॉप-4 में अपनी जगह बनाए रख पाएगी।

Read More: MS Dhoni ने सीएसके फैंस को दिया 440 वोल्ट का झटका, सीजन खत्म होने तक भी दर्शकों को देखने को नहीं मिला ये नजारा

RR vs LSG: लगातार 3 हार के बाद राजस्थान रॉयल्स की दमदार वापसी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय