भारतीय सेलेक्टर्स ने श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम में बड़ा बदलाव करते हुए एक खिलाड़ी को बाहर कर 27 वर्षीय ऑलराउंडर को मौका दिया है।
भारतीय सेलेक्टर्स का बड़ा फैसला, टीम इंडिया के स्क्वाड में अचानक हुआ बदलाव; इस खिलाड़ी की जगह 27 वर्षीय ऑलराउंडर को मिला मौका
Big Change in Team India squad: भारतीय टीम अगले महीने एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आने वाली है। जहां सीनियर टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने उतरेगी, वहीं दूसरी तरफ इंडिया ए टीम श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज खेलती हुई दिखाई देगी। बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले ही इंडिया ए टीम का ऐलान किया था, लेकिन अब चयनकर्ताओं ने इसमें बड़ा बदलाव कर दिया है।
भारतीय सेलेक्टर्स ने अचानक स्क्वाड में फेरबदल करते हुए एक खिलाड़ी को बाहर कर दिया है, जबकि उसकी जगह 27 वर्षीय ऑलराउंडर को मौका मिला है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब दोनों टीमों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अब इस फैसले के बाद फैंस की नजर नए खिलाड़ी के प्रदर्शन पर रहने वाली है।
Team India: इंडिया ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव
बीसीसीआई ने श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम (Team India) में बदलाव का ऐलान कर दिया है। चयन समिति ने हर्ष दुबे की जगह 27 वर्षीय ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को स्क्वाड में शामिल किया है। पहले हर्ष दुबे को इंडिया ए टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की सीनियर टेस्ट और वनडे टीम में मौका मिलने के बाद इंडिया ए स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने उनकी जगह अनुकूल रॉय को टीम में शामिल करने का फैसला किया।
🚨 News🚨
— BCCI (@BCCI) May 21, 2026
Anukul Roy added to India A squad for the upcoming tri-series in Sri Lanka.
He replaces Harsh Dubey, who has received his maiden call-up to #TeamIndia's Test and ODI squads.
More Details 🔽https://t.co/NJ7a2YRcRs
Team India: अफगानिस्तान सीरीज के कारण बदला पूरा समीकरण
भारतीय चयनकर्ताओं ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान किया था। इसी स्क्वाड में पहली बार हर्ष दुबे को मौका मिला है। यही वजह रही कि उन्हें इंडिया ए टीम से हटाकर सीधे सीनियर टीम में शामिल किया गया। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जबकि इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी आयोजित होगी।
Team India: अनुकूल रॉय पर रहेंगी सबकी नजरें
27 साल के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय इस समय आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। उन्होंने इस सीजन 13 मुकाबलों में 8 विकेट लेने के साथ बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। अनुकूल रॉय ने 48 पारियों में 1279 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 59 विकेट भी अपने नाम किए हैं। ऐसे में अब श्रीलंका दौरे पर उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Team India: 9 जून से शुरू होगी त्रिकोणीय सीरीज
भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए टीमों के बीच होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत 9 जून से होगी। पहले मुकाबले में भारत ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि 11 जून को भारत ए का सामना अफगानिस्तान ए से होगा। सभी टीमें आपस में दो-दो मैच खेलेंगी और इसके बाद टॉप-2 टीमों के बीच 21 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इंडिया ए टीम की कमान तिलक वर्मा संभालेंगे, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है।
Read More: KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें रखी बरकरार