GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव किया गया है।
GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस और सीएसके की प्लेइंग XI बदली
Table of Contents
GT vs CSK: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव किया गया है।
GT vs CSK: सीएसके के लिए करो या मरो मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स को अगर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये मुकाबला हर हाल में जीतना होगा वरना सीएसके आज आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
View this post on Instagram
GT vs CSK: गुजरात-चेन्नई की प्लेइंग XI बदली
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम के कॉम्बिनेशन के बारे में बात करते हुए बताया, अकील हुसैन की जगह गुजरप्रीत को प्लेइंग XI में मौका दिया गया है। साथ ही साथ प्रशांत वीर की जगह मैथ्यू शॉर्ट को प्लेइंग XI में जगह दी गई है।

वहीं गुजरात टाइटंस की प्लेइंग अलेवन में कप्तान शुभमन गिल ने केवल एक ही बदलाव किया है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में वापसी हुई है।
GT vs CSK: गुजरात-चेन्नई की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में होगी वापसी? कोच के बयान ने बढ़ाई हलचल; सामने आया बड़ा संकेत