आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक स्टार विदेशी बल्लेबाज चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जिससे क्वालिफायर-1 से पहले टीम की चिंता बढ़ गई है।
IPL 2026: प्लेऑफ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज टूर्नामेंट से बाहर
IPL 2026, Trouble for RCB: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज जैकब बेथेल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बेथेल अब इंग्लैंड लौटेंगे, जहां उनकी चोट का आगे इलाज और मेडिकल जांच की जाएगी।
यह खबर ऐसे समय आई है जब आरसीबी को क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना करना है। लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली आरसीबी अब प्लेऑफ में उतरेगी, लेकिन उससे पहले टीम का एक अहम बल्लेबाज बाहर हो जाना टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ाने वाला है।
IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे जैकब बेथेल
जैकब बेथेल को यह चोट पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी थी। फील्डिंग करते समय कैच पकड़ने की कोशिश में डाइव लगाते हुए उनकी बाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट आ गई थी। इसी वजह से वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के आखिरी लीग मुकाबले में भी नहीं खेल सके थे। अब मेडिकल जांच के बाद उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।
🚨 𝙊𝙛𝙛𝙞𝙘𝙞𝙖𝙡 𝘼𝙣𝙣𝙤𝙪𝙣𝙘𝙚𝙢𝙚𝙣𝙩: Jacob Bethell sustained an injury to his left ring finger during our game against PBKS. He will return to England to be assessed ahead of their Test series. ❤️🩹
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 23, 2026
𝙶𝚎𝚝 𝚠𝚎𝚕𝚕 𝚜𝚘𝚘𝚗, 𝙹𝙱! 🫂 𝚆𝚎’𝚕𝚕 𝚖𝚒𝚜𝚜 𝚑𝚊𝚟𝚒𝚗𝚐 𝚢𝚘𝚞… pic.twitter.com/x6ipurfteA
IPL 2026: आरसीबी और ईसीबी ने जारी किया बयान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि जैकब बेथेल आगे के मेडिकल मूल्यांकन के लिए इंग्लैंड लौटेंगे। वहीं इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी उनकी वापसी की पुष्टि की है। ईसीबी के मुताबिक इंग्लैंड की मेडिकल टीम अब उनकी चोट पर नजर रखेगी ताकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले उनकी फिटनेस को लेकर फैसला लिया जा सके।
IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी की बढ़ी चिंता
आरसीबी ने IPL 2026 के लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 9 जीत हासिल की और अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। हालांकि प्लेऑफ से ठीक पहले जैकब बेथेल का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब क्वालिफायर-1 जैसे बड़े मुकाबले में टीम को मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप की जरूरत होगी।

IPL 2026: फिल साल्ट की वापसी से मिली राहत
जैकब बेथेल के बाहर होने के बावजूद आरसीबी के लिए राहत की खबर फिल साल्ट की वापसी है। इंग्लैंड के इस विस्फोटक ओपनर ने चोट से उबरने के बाद टीम के साथ दोबारा जुड़ गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया था, लेकिन अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में उनके खेलने की पूरी संभावना है। वहीं पिछले मैच में वेंकटेश अय्यर ने ओपनिंग करते हुए 19 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली थी, लेकिन साल्ट की वापसी के बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
SRH vs RCB: क्रुणाल पांड्या के बॉलिंग एक्शन पर भड़कीं काव्या मारन, पूछने लगी सवाल; वायरल हुआ रिएक्शन