LSG vs PBKS: टॉस के दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने फ्रेंचाइजी के खराब प्रदर्शन के लिए फैंस से खुले मंच पर माफी मांगी।
LSG vs PBKS मैच में आखिर क्यों लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मांगी? सामने आई वजह
Table of Contents
LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में शनिवार, 23 मई को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम अपने घर में सिर्फ सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरी है, जबकि पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिहाज से यह मुकाबला करो या मरो का है। टॉस के दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने फ्रेंचाइजी के खराब प्रदर्शन के लिए फैंस से खुले मंच पर माफी मांगी।
LSG vs PBKS: ऋषभ पंत ने क्यों मांगी माफी?
टॉस हारने के बाद ऋषभ पंत ने माना कि वे भी यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ के फैंस का आभार व्यक्त किया और उनसे माफी मांगी। पंत ने कहा,
'यह हमारे लिए बेहद कठिन सीजन रहा है, लेकिन साथ ही एक टीम के रूप में और व्यक्तिगत तौर पर भी मुझे इससे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं अपने फैंस से माफी मांगना चाहता हूं, जो पूरे उत्तर प्रदेश से हमारा समर्थन करने यहां आए हैं। हमारे लिए राह आसान नहीं रही, लेकिन हम आज के मैच में अपना 100% देंगे।'
🚨 EMOTIONAL STATEMENT BY RISHABH PANT FOR FANS 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 23, 2026
Rishabh Pant said 🗣️,
"See, everyone knows it has been a tough season for us. But there has been a lot of learning for us as a team, as individual. We just want to say sorry to our fans. They have been coming in large numbers… pic.twitter.com/QyNTj53kOj
LSG vs PBKS: लखनऊ का इस सीजन बुरा हाल
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने की तरह बीता है। बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ियों से सजी होने के बावजूद पंत की अगुवाई वाली यह टीम 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल कर सकी, जबकि उन्हें 9 मुकाबलों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली लखनऊ पहली टीम थी।

LSG ने लगाई हैट्रिक
यह लगातार तीसरा साल है जब लखनऊ की टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल करने में नाकाम रही है। इससे पहले आईपीएल 2024 और आईपीएल 2025 में भी लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी और इस बार भी कहानी नहीं बदली।
SRH vs RCB: क्रुणाल पांड्या के बॉलिंग एक्शन पर भड़कीं काव्या मारन, पूछने लगी सवाल; वायरल हुआ रिएक्शन