Jasprit Bumrah: चोट के साथ जसप्रीत बुमराह ने खेला था 2026 का टी20 वर्ल्ड कप, टीम कोच ने किया बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवद्धने ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान चोटिल थे और उन्होंने उसी हाल में गेंदबाजी की।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 23 May 2026, 11:05 PM
iconUpdated: 23 May 2026, 11:34 PM

Jasprit Bumrah: अपने घातक यॉर्कर से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर करने वाले तेज भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में अक एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवद्धने ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान चोटिल थे और उन्होंने उसी हाल में गेंदबाजी की।

Jasprit Bumrah के लिए बुरे सपना जैसा ये सीजन

जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं है। आईपीएल के 19वें सीजन के 13 मैचों में सिर्फ वो 4 विकेट ही चटकाए पाए इस दौरान उनका औसत 102.00 तथा इकोनॉमी 8.36 की रही। मुंबई इंडियंस के कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे महेला जयवर्धने ने बड़ा राज खोलते हुए बताया कि बुमराह ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक हल्की चोट के बावजूद सारे मैच खेले थे।

चोट के साथ Jasprit Bumrah ने खेला वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप में उन्होंने चोट के बाद भी 8 मैचों में 14 विकेट लेकर भारत को चैंपियन बनाया था। जयवर्धने ने कहा कि वर्ल्ड कप के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें आराम दिया। आईपीएल के शुरुआती 4-5 मैचों में वे उस चोट से उबर रहे थे, जिसकी वजह से उनकी रफ्तार भी गिर गई थी।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah ने वापस पकड़ी रफ्तार

जब आप किसी चोट से लड़ रहे होते हैं, तो आपकी धार कम हो जाती है। इसी वजह से इस सीजन में उनके रन-अप में समस्या आई और उन्होंने कई नो-बॉल भी फेंकी। कोच ने यह भी माना कि मुंबई के अन्य गेंदबाज बुमराह का साथ नहीं दे सके, जिससे विरोधी टीमों ने बुमराह के खिलाफ रिस्क न लेकर उन्हें आसानी से खेल लिया और उन पर दबाव नहीं बन सका। हालांकि, बुमराह ने आखिरी मैचों में फिर से 140-142 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ ली थी और वे आगे मजबूत वापसी करेंगे।

Read More: LSG vs PBKS मैच में आखिर क्यों लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मांगी? सामने आई वजह

SRH vs RCB: क्रुणाल पांड्या के बॉलिंग एक्शन पर भड़कीं काव्या मारन, पूछने लगी सवाल; वायरल हुआ रिएक्शन