LIVE मैच में हार्ट अटैक से क्रिकेटर की हुई मौत, केएल राहुल और मनीष पांडे के साथ खेल चुका था खिलाड़ी

कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का LIVE मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 39 वर्षीय अक्षय ने केएल राहुल और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के साथ घरेलू क्रिकेट खेला था और रिटायरमेंट के बाद कोचिंग से जुड़े हुए थे।

iconPublished: 24 May 2026, 11:17 PM
iconUpdated: 24 May 2026, 11:34 PM

भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का अचानक निधन हो गया। 39 वर्षीय अक्षय रविवार को बेंगलुरु में खेले जा रहे कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के तीसरे डिवीजन मैच के दौरान मैदान पर उतरे थे, लेकिन मैच के बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसएल अक्षय के निधन की खबर सामने आते ही कर्नाटक क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई। अक्षय (SL Akshay) सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा भी थे। उन्होंने अपने करियर में कई स्टार खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला था और रिटायरमेंट के बाद भी कोचिंग के जरिए क्रिकेट से जुड़े हुए थे।

LIVE मैच के दौरान SL Akshay की बिगड़ी तबीयत

रविवार को अक्षय बेंगलुरु में सैफायर क्रिकेट क्लब की ओर से KSCA तीसरे डिवीजन मैच खेल रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने (SL Akshay) मुकाबले में चार ओवर गेंदबाजी की, लेकिन इसके बाद अचानक असहज महसूस करने की शिकायत की। वह मैदान से बाहर चले गए, जिसके तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

केएल राहुल और मनीष पांडे के साथ खेल चुके थे अक्षय

एसएल अक्षय (SL Akshay) उस कर्नाटक टीम का हिस्सा रहे थे जिसने 2014-15 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 2011 से 2013 के बीच कर्नाटक के लिए 6 फर्स्ट क्लास, 3 लिस्ट ए और 9 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल और मनीष पांडे जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ भी ड्रेसिंग रूम साझा किया था। घरेलू क्रिकेट में अक्षय को एक मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था।

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी जुड़े रहे

खेल करियर खत्म होने के बाद भी अक्षय (SL Akshay) ने क्रिकेट से दूरी नहीं बनाई। वह जूनियर स्तर पर कोचिंग दे रहे थे और कर्नाटक की अंडर-19 टीम के साथ भी काम कर चुके थे। युवा खिलाड़ियों को निखारने और उन्हें सही दिशा देने में उनकी बड़ी भूमिका रही। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने भी बयान जारी कर उनके योगदान को याद किया और गहरा दुख व्यक्त किया।

Karnataka cricketer SL Akshay passes away due to heart attack while playing division game in Bengaluru | CricTracker

डोडा गणेश ने जताया दुख

पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश ने भी एसएल अक्षय (SL Akshay) के निधन पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अक्षय के निधन की खबर बेहद दर्दनाक है और उनके पास इस दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। डोडा गणेश ने बताया कि उन्होंने अक्षय को अंडर-19 दिनों से करीब से देखा था और वह बेहद शांत स्वभाव के इंसान थे।

Read More: IPL 2026: आखिरी मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने बदला स्क्वॉड, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री; कौन बना किसका रिप्लेसमेंट?

Shreyas Iyer Century: 12 साल के करियर के में श्रेयस अय्यर ने पहली बार जड़ी सेंचुरी, सहवाग-कोहली के क्लब में ली एंट्री

LSG vs PBKS: श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी से पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा, लखनऊ को 7 विकेट से हराया