श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और फोन पर मिल रही गालियों को लेकर अपना दर्द बयां किया है। वायरल वीडियो विवाद के बाद उन्होंने ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए कहा कि फैंस खिलाड़ियों के परिवार को गलत तरीके से निशाना बना रहे हैं।
“फोन पर मिल रही गालियां…” श्रेयस अय्यर की बहन ने बयां किया दर्द, VIDEO में खोला ट्रोलिंग का काला सच
Table of Contents
IPL 2026, Shreyas Iyer sister on criticism: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Shreyas Iyer की बहन श्रेष्ठा अय्यर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में हैं। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें श्रेष्ठा पंजाब किंग्स के कुछ फैंस के साथ डांस करती नजर आई थीं। इस वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि बारिश के कारण रद्द हुए मुकाबले में KKR को एक पॉइंट “दान” में मिला है। हालांकि यह मजाक अब उनके लिए बड़ी परेशानी बन गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद श्रेष्ठा अय्यर को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जाने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें सिर्फ ऑनलाइन गालियां ही नहीं मिलीं, बल्कि फोन कॉल्स के जरिए भी परेशान किया गया। इसके बाद श्रेष्ठा ने खुद सामने आकर दो वीडियो शेयर किए और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनका मकसद किसी टीम या खिलाड़ी का अपमान करना नहीं था और वह सिर्फ अपने भाई की टीम को सपोर्ट कर रही थीं।
IPL 2026: श्रेयस अय्यर की बहन के साथ की गईं हदें पार
लगातार ट्रोलिंग का सामना करने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। वीडियो में उन्होंने कहा, “लोग बोल रहे हैं कि अब मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा, लेकिन मेरे पास बहुत कुछ है। मैंने जो वीडियो बनाया था वो सिर्फ फन बैंटर था, उसमें किसी के लिए गलत भावना नहीं थी।” श्रेष्ठा ने कहा कि वह सभी खिलाड़ियों की इज्जत करती हैं क्योंकि उनका भाई भी एक क्रिकेटर है और वह जानती हैं कि मैदान के बाहर खिलाड़ियों और उनके परिवार को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
View this post on Instagram
IPL 2026: फोन कॉल्स और गालियों से परेशान हुईं श्रेष्ठा
श्रेष्ठा अय्यर ने खुलासा किया कि कुछ लोगों ने सारी सीमाएं पार कर दीं। उन्होंने बताया कि ट्रोल्स उनके ऑफिस में फोन कर रहे हैं, सहयोगियों और परिवार के लोगों को गालियां दे रहे हैं और अजीब समय पर कॉल करके परेशान कर रहे हैं। श्रेष्ठा ने ऐसे लोगों को “फ्रस्ट्रेटेड और जॉबलेस” बताया। उन्होंने कहा कि किसी टीम की हार के बाद खिलाड़ियों के परिवार को निशाना बनाना बेहद गलत है और यह खेल भावना के खिलाफ है।

IPL 2026: पंजाब किंग्स कैसे हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर?
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की थी। टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में एक भी मैच नहीं गंवाया था और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई थी। लेकिन सीजन के दूसरे हाफ में टीम का प्रदर्शन पूरी तरह बिखर गया। पंजाब किंग्स लगातार 6 मुकाबले हार गई, जिससे प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई। टीम ने अपना आखिरी लीग मैच जरूर जीता, लेकिन 15 अंक प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी साबित नहीं हुए।
T20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का सपना देख रहे वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी निशाने पर