श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव, कुसल मेंडिस बने कप्तान; IPL खेल रहे स्टार से छीनी जिम्मेदारी; 3 टीमों का हुआ ऐलान

वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट की टीमों का ऐलान कर दिया है। कुसल मेंडिस को वनडे और टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि वानिंदु हसरंगा समेत कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है।

iconPublished: 26 May 2026, 12:34 AM
iconUpdated: 26 May 2026, 12:43 AM

SL vs WI squad announcement: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी टीमों का ऐलान करते हुए बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने सीमित ओवर क्रिकेट में कप्तानी बदलाव करते हुए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को वनडे और टी20 टीम की कमान सौंप दी है। इस फैसले के साथ ही चरित असलंका और दासुन शनाका की कप्तानी का दौर फिलहाल खत्म हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट की अलग-अलग टीमों का चयन किया है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी भी देखने को मिली है।

कुसल मेंडिस इससे पहले भी श्रीलंका की वनडे टीम की कप्तानी कर चुके हैं और उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है। बोर्ड ने ऐसे समय में यह बदलाव किया है जब श्रीलंका की टीम लगातार नए कॉम्बिनेशन की तलाश में जुटी हुई है। खास बात ये है कि दासुन शनाका इस समय आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं, जबकि कुसल मेंडिस हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के लिए खेलते नजर आए थे।

SL vs WI: कुसल मेंडिस बने नए व्हाइट बॉल कप्तान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए कुसल मेंडिस को वनडे और टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। मेंडिस पहले 17 वनडे मुकाबलों में श्रीलंका की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन अब पहली बार उन्हें टी20 टीम की कमान भी दी गई है। इस फैसले के बाद चरित असलंका से वनडे कप्तानी और दासुन शनाका से टी20 कप्तानी छिन गई है। हालांकि असलंका वनडे टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे, लेकिन टी20 टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया है। टेस्ट टीम की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा के पास ही बनी रहेगी।

New Sri Lanka Captain Kusal Mendis Vows To Conquer 'Personal Weakness' | Cricket News

SL vs WI: वानिंदु हसरंगा और कई खिलाड़ियों की वापसी

इस दौरे (SL vs WI) के लिए स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की वनडे और टी20 टीम में वापसी हुई है। हसरंगा चोट की वजह से लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे और आईपीएल 2026 में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान मलिंगा को भी सीमित ओवर टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा नुवान तुषारा, जिन्हें आईपीएल खेलने के लिए एनओसी नहीं मिली थी, अब टी20 टीम का हिस्सा हैं। लसिथ क्रूसपुले को करीब तीन साल बाद टी20 टीम में मौका मिला है।

SL vs WI: तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमों का ऐलान

श्रीलंका बोर्ड ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमों का चयन किया है। टेस्ट टीम में निशान मदुशंका, रमेश मेंडिस और लाहिरू कुमारा की वापसी हुई है। वनडे टीम में पाथुम निसांका, चैरिथ असलंका, महीश तीक्षणा और डुनिथ वेललेज जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं टी20 टीम में दासुन शनाका अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं। कामिंदु मेंडिस को वनडे और टी20 दोनों टीमों का उपकप्तान बनाया गया है।

Dasun Shanaka talks to a dejected Sri Lanka side, Sri Lanka vs Pakistan, T20 World Cup Super Eight, Pallekele, February 28, 2026

SL vs WI: जून से शुरू होगा वेस्टइंडीज दौरा

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच यह दौरा (SL vs WI) जून में शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 3 जून से होगी। इसके बाद 11, 13 और 14 जून को टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं दो मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जून से शुरू होगी। श्रीलंका की टीम 26 मई को कैरेबियन दौरे के लिए रवाना होगी।

Read More: IPL 2026 में आरसीबी चौथी बार खेलने वाली है क्वालिफायर-1, कैसा है विराट कोहली की बेंगलुरु टीम का रिकॉर्ड?

T20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का सपना देख रहे वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी निशाने पर

IPL 2026 के बाद छीन जाएगी अजिंक्य रहाणे से केकेआर की कप्तानी? कोलकाता के कैप्टन ने दिया जवाब