RCB vs GT Qualifier-1 में बदलेगा विराट कोहली का जोड़ीदार! किस खिलाड़ी के कप्तान रजत पाटीदार करवाएंगे ओपनिंग?

RCB vs GT Qualifier-1: आरसीबी के आखिरी दो मैचों में टीम के लिए दो अलग-अलग सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। विराट कोहली के साथ पहले जैकब बेथेल और फिर वेंकटेश अय्यर ओपनिंग करने आए। अब जब जैकब बेथल आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं तो क्वालिफायर-1 में कौन विराट कोहली का जोड़ीदार होगा?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 26 May 2026, 05:14 PM
iconUpdated: 26 May 2026, 05:26 PM

RCB vs GT Qualifier-1: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस का सामना करने के लिए तैयार है। ये मुकाबला मंगलवा, 26 मई को धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

आरसीबी के आखिरी दो मैचों में टीम के लिए दो अलग-अलग सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। विराट कोहली के साथ पहले जैकब बेथेल और फिर वेंकटेश अय्यर ओपनिंग करने आए। अब जब जैकब बेथल आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं तो क्वालिफायर-1 में कौन विराट कोहली का जोड़ीदार होगा? इसका खुलासा RCB कप्तान रजत पाटीदार ने कर दिया है।

कौन होगा विराट कोहली का जोड़ीदार?

विराट कोहली के साथ सीजन के शुरुआत में फिल साल्ट ओपनिंग कर रहे थे। इंजरी की वजह से वह इंग्लैंड चले गए थे। साल्ट वापस आ चुके हैं और ऐसे में सवाल है कि क्या वह विराट कोहली के साथ क्वालीफायर-1 में ओपनिंग करेंगे। रजत पाटीदार से प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सवाल किया गया। इसपर उन्होंने कहा, 'वह फिट हैं और अभ्यास भी कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी अंतिम एकादश तय नहीं की है।'

RCB कप्तान को सताई किस बात की चिंता?

डिफेंडिंग चैंपियन टीम के कप्तान रजत पाटीदार भी बल्लेबाजों के बढ़ते प्रभाव की वजह से चिंतित है। उन्होंने कहा कि अब 220 से 250 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता और यह स्थिति तेज गेंदबाजों के लिए चिंता का विषय बन गई है। आरसीबी के कप्तान ने कहा- मुझे लगता है कि गेंदबाजों के लिए चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है। विकेट बल्लेबाजों की मदद करने वाली होती है। बाउंड्री छोटी हो गई है और ओस का असर भी रहता है। तेज गेंदबाज छोटी सी गलती करते हैं और छक्का पड़ जाता है।

RCB Captain Rajat Patidar
RCB Captain Rajat Patidar

आरसीबी रही थी टेबल टॉपर

आरसीबी ने आईपीएल 2026 के ग्रुप राउंड में 9 जीत हासिल की। टीम 18 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। क्वालीफायर-1 में जीत से टीम को सीधे फाइनल में जगह मिल जाएगी। पाटीदार ने आगे कहा- हमें जैसी भी पिच और परिस्थितियां मिलें, हम उसी में अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। विकेट कैसे होने चाहिए, यह तय करना मेरे हाथ में नहीं है।

Read More: अर्शदीप सिंह ने अचानक डिलीट किए 200+ इंस्टाग्राम पोस्ट, नई DP ने बढ़ाई फैंस की टेंशन; क्या है मामला?

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव, कुसल मेंडिस बने कप्तान; IPL खेल रहे स्टार से छीनी जिम्मेदारी; 3 टीमों का हुआ ऐलान

“फोन पर मिल रही गालियां…” श्रेयस अय्यर की बहन ने बयां किया दर्द, VIDEO में खोला ट्रोलिंग का काला सच