RCB vs GT: रजत पाटीदार ने मचाई ऐसी तबाही, आरसीबी ने रच दिया इतिहास, IPL प्लेऑफ में पहली बार बने इतने रन

RCB vs GT: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 255 रनों का टारगेट रखा है। यह आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ का सबसे बड़ा टोटल स्कोर है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 26 May 2026, 10:19 PM
iconUpdated: 26 May 2026, 10:30 PM

RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला प्लेऑफ मुकाबला जिसे क्वालिफायर-1 भी कहा जाता है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला में खेले जा रहे इस मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी टीम ने इतिहास रच दिया है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना डाले। यह आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर है। धर्मशाला की जमीन पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले ने जमकर आग उगली।

RCB vs GT: मुकाबले का हाल

बात करें मुकाबले की तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस गंवाते हुए पहले बल्लेबाजी की। पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की शुरुआत काफी दमदार रही। वेंकटेश अय्यर ने पहले ही ओवर में तीन चौके जड़कर बता दिया कि वो ये मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलेंगे।

पावरप्ले में एक विकेट पर 76 रन बने। वेंकटेश अय्यर सात गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने 25 गेंद में पांच चौके और एक छक्के के साथ 43 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 30 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। दस ओवर में आरसीबी 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन तक ही पहुंच सकी थी।

RCB vs GT: जेसन होल्डर ने चटकाए 2 विकेट

जेसन होल्डर ने दो विकेट लेकर गुजरात की वापसी लगभग करा दी थी लेकिन फिर क्रुणाल पांड्या और रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने शुरुआत में संयम से खेला, लेकिन सेट होने के बाद बड़े बड़े शॉट्स भी लगाए। क्रुणाल ने 28 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के जड़े।

RCB vs GT: धर्मशाला में पाटीदार शो

पांड्या के साथ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने जो खेल खेला उसे देखकर आरसीबी फैंस का दिन ही बन गया। रजत पाटीदार ने इस मैच में गुजरात के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए 33 गेंद पर 93 रन की पारी खेली है। पाटीदार की इस पारी में 5 चौके और 9 लंबे छक्के शामिल थे। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 280 से ज्यादा का था। पाटादीर के अलावा जीतेश शर्मा भी 5 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Rajat Patidar
Rajat Patidar

आरसीबी ने रचा इतिहास

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 255 रनों का टारगेट रखा है। यह आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ का सबसे बड़ा टोटल स्कोर है। आरसीबी ने इस मामले में गुजरात को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 233 रन बनाए थे।

Read More: RCB vs GT Qualifier-1: 'टिकट टू फिनाले' मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, कौन है विराट कोहली का ओपनिंग पार्टनर?