Rajat Patidar: 14 चौके-छक्कों से रजत पाटीदार ने मचाया तूफान, 33 गेंदों की विस्फोटक पारी में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। 14 चौके-छक्कों से सजी इस इनिंग के दौरान उन्होंने IPL प्लेऑफ इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

iconPublished: 26 May 2026, 10:22 PM
iconUpdated: 26 May 2026, 10:31 PM

IPL 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 लंबे छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के दम पर RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की इस तूफानी पारी ने सिर्फ मैच का रुख ही नहीं बदला, बल्कि उन्हें IPL प्लेऑफ इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड्स की सूची में भी शामिल कर दिया। क्वालिफायर जैसे बड़े मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी ने फैंस को पूरी तरह रोमांचित कर दिया।

Rajat Patidar ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

रजत पाटीदार IPL प्लेऑफ इतिहास में कप्तान के तौर पर संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर के नाबाद 93 रन के रिकॉर्ड की बराबरी की। अब तक IPL प्लेऑफ में किसी भी कप्तान ने 90 रन से ज्यादा की पारी नहीं खेली है।

प्लेऑफ मैच में लगाए 9 छक्के

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने इस पारी के दौरान 9 छक्के जड़ते हुए IPL प्लेऑफ के एक मुकाबले में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस सूची में अब उनसे आगे सिर्फ शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 10 छक्के लगाए थे। वहीं प्लेऑफ में उनके कुल छक्कों की संख्या अब 24 हो गई है।

IPL प्लेऑफ में जड़ी चौथी सबसे तेज फिफ्टी

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने IPL नॉकआउट और प्लेऑफ मुकाबलों में चौथी सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस लिस्ट में उनसे आगे सुरेश रैना, एडम गिलक्रिस्ट और एमएस धोनी मौजूद हैं।

Rajat Patidar accelerated in the death overs, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Qualifier 1, IPL 2026, Dharamsala, May 26, 2026

RCB को फाइनल के करीब ले गए पाटीदार

क्वालिफायर-1 जैसे बड़े मुकाबले में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की यह पारी RCB के लिए बेहद खास साबित हुई। उनकी कप्तानी और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया और फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। RCB फैंस को अब उम्मीद है कि इस बार टीम अपना पहला IPL खिताब जीत सकती है।

Read More: RCB vs GT Qualifier 1: धर्मशाला में बारिश बनेगी विलेन! किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री? जाने मौसम का हाल

रिटायरमेंट के बाद विजय शंकर की नई पारी हुई शुरू, इस विदेशी T20 लीग में खेलते आएंगे नजर

IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में उतरे मोहम्मद सिराज, गुजरात टाइटंस खिलाड़ियों संग की जमकर मस्ती