RR vs SRH Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। जिसमें हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
RR vs SRH Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव?
Table of Contents
RR vs SRH Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच न्यू चंड़ीगढ़ में खेला जा रहा है। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
एलिमिनेटर के मुकाबले में जो भी टीम हारेगी उसका आईपीएल 2026 से सफर खत्म हो जाएगा और जो टीम जीतेगी वो एलिमिनेटर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।
RR vs SRH: हैदराबाद की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव?
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे की टीम में वापसी हुई है।
View this post on Instagram
RR vs SRH: राजस्थान की प्लेइंग XI में भी हुआ बदलाव
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टीम में एक बदलाव किया है। रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है।

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल में 23 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से SRH ने 14 मैच जीते हैं। वहीं, RR ने 9 मैच ही अपने नाम किए हैं। वहीं, इस सीजन में भी दोनों मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी थी। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम 2021 के बाद से हैदराबाद को नहीं हरा सकी है।
RR vs SRH: हैदराबाद-राजस्थान की प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
Read More: SRH vs RR Eliminator बारिश में धुला तो कौन होगा बाहर, किस टीम को मिलेगा फायदा?