आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने की वजह से SRH को फायदा मिलेगा और टीम सीधे क्वालीफायर-2 में पहुंच जाएगी।
SRH vs RR Eliminator बारिश में धुला तो कौन होगा बाहर, किस टीम को मिलेगा फायदा?
आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और आज टूर्नामेंट का बड़ा एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मैच होगा, क्योंकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में जगह बनाएगी। न्यू चंडीगढ़ में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
एक तरफ अनुभवी कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम होगी, जबकि दूसरी ओर युवा कप्तान रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालते नजर आएंगे। फैंस को इस मुकाबले में कई शानदार प्लेयर बैटल देखने की उम्मीद है, लेकिन मैच से पहले एक बड़ा सवाल मौसम को लेकर भी उठ रहा है। अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो जाता है तो आखिर किस टीम को फायदा मिलेगा और कौन टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा?
SRH vs RR: एलिमिनेटर मुकाबले के लिए नहीं होता रिजर्व डे
आईपीएल प्लेऑफ के नियमों के मुताबिक एलिमिनेटर मुकाबले (SRH vs RR) के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा जाता है। यानी मैच को उसी दिन हर हाल में पूरा कराने की कोशिश की जाती है। बारिश की स्थिति में मैच अधिकारियों के पास 120 मिनट का अतिरिक्त समय होता है ताकि कम से कम पांच-पांच ओवर का मुकाबला कराया जा सके। अगर मौसम बीच में बाधा डालता है तो ओवरों में कटौती की जा सकती है, लेकिन परिणाम निकालने की पूरी कोशिश रहती है।
🚨 OFFICIAL - THE SCHEDULE OF IPL 2026 PLAYOFFS 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 6, 2026
May 26 - Qualifier 1 at Dharamshala.
May 27 - Eliminator at Mullanpur.
May 29 - Qualifier 2 at Mullanpur.
May 31 - Final at Ahmedabad. pic.twitter.com/3gycnCof3U
SRH vs RR: मैच रद्द हुआ तो SRH को मिलेगा फायदा
अगर बारिश या किसी अन्य कारण से अतिरिक्त समय के बावजूद पांच-पांच ओवर का मैच भी संभव नहीं हो पाता है, तो मुकाबले (SRH vs RR) को रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में लीग स्टेज में बेहतर पोजीशन पर रहने वाली टीम को फायदा मिलेगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर रही थी। इसी वजह से मैच रद्द होने पर हैदराबाद सीधे क्वालीफायर-2 में पहुंच जाएगी और राजस्थान का सफर खत्म हो जाएगा।
SRH vs RR: क्वालीफायर-2 में होगी जगह पक्की
एलिमिनेटर मुकाबले (SRH vs RR) की विजेता टीम 29 मई को होने वाले क्वालीफायर-2 में खेलेगी। वहां उसका सामना क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से होगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है। हैदराबाद की टीम जहां अपने अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर आगे बढ़ना चाहेगी, वहीं राजस्थान की नजर युवा खिलाड़ियों के दम पर एक और उलटफेर करने पर होगी।

SRH vs RR: न्यू चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?
फिलहाल फैंस के लिए राहत की बात यह है कि न्यू चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि खिलाड़ियों को गर्मी जरूर परेशान कर सकती है, क्योंकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैच के समय भी उमस और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
रिटायरमेंट के बाद विजय शंकर की नई पारी हुई शुरू, इस विदेशी T20 लीग में खेलते आएंगे नजर
IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में उतरे मोहम्मद सिराज, गुजरात टाइटंस खिलाड़ियों संग की जमकर मस्ती