‘4, 6, 6, 6…’ वैभव सूर्यवंशी ने पैट कमिंस पर किया करारा हमला, लगातार 3 छक्कों से मचाया तहलका

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने पैट कमिंस पर जमकर हमला बोला। युवा बल्लेबाज ने एक ही ओवर में लगातार 3 छक्के जड़ते हुए सिर्फ 16 गेंदों में तूफानी अर्धशतक पूरा कर लिया।

iconPublished: 27 May 2026, 08:07 PM
iconUpdated: 27 May 2026, 08:15 PM

Vaibhav Sooryavanshi smashed Pat Cummins: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-4 में जगह बनाई थी और यही वजह है कि यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम खिताब की ओर एक कदम और बढ़ाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

पैट कमिंस की Vaibhav Sooryavanshi ने जमकर की कुटाई

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने राजस्थान की पारी के तीसरे ओवर में कप्तान पैट कमिंस को निशाने पर लिया। उन्होंने ओवर की शुरुआत चौके के साथ की और इसके बाद लगातार तीन छक्के जड़कर मैदान में सनसनी मचा दी। सूर्यवंशी ने कमिंस के इस ओवर से कुल 25 रन बटोरे। इससे पहले पहले ओवर की आखिरी गेंद पर भी उन्होंने शानदार छक्का लगाया था। युवा बल्लेबाज ने मैदान के हर कोने में शॉट खेलकर अपनी बेखौफ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया।

Image

Vaibhav Sooryavanshi की तूफानी पारी

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavannshi) आईपीएल करियर का पहला नॉकआउट मुकाबला खेल रहे हैं, लेकिन उनके खेल में बिल्कुल भी दबाव नजर नहीं आया। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को पावरप्ले में शानदार शुरुआत मिली और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।

Read More: RCB vs GT Qualifier 1: धर्मशाला में बारिश बनेगी विलेन! किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री? जाने मौसम का हाल

रिटायरमेंट के बाद विजय शंकर की नई पारी हुई शुरू, इस विदेशी T20 लीग में खेलते आएंगे नजर

IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में उतरे मोहम्मद सिराज, गुजरात टाइटंस खिलाड़ियों संग की जमकर मस्ती