MS Dhoni: परिवार के साथ मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे धोनी, साक्षी से नहीं फूटा नारियल तो माही ने किया कुछ ऐसा, खुश हो गईं पत्नी, VIDEO वायरल

MS Dhoni: टीम इंडिया और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान धोनी अपने बेटी जीवा और वाइफ साक्षी के साथ दिखे।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 19 Jul 2025, 06:33 PM
iconUpdated: 29 Apr 2026, 10:45 AM

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जिन्हें फैंस प्यार से कैप्टन कूल के नाम से जानते हैं। धोनी सोशल मीडिया पर जितना कम एक्टिव रहते हैं, अपने परिवार और दोस्तों के साथ उतना ही समय बिताते दिखते हैं। हाल ही में धोनी (Dhoni) का अपने परिवार यानी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी (MS Dhoni) ने हाल में यानी 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ मनाया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हाल ही में धोनी अपनी वाइफ और बेटी के साथ मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। जहां धोनी की वाइफ साक्षी के हाथ से मंदिर में नारियरल नहीं फूट रहा था। इस माही (MS Dhoni) ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर साक्षी उनकी पीठ थपथपाने लगी।

Image

MS Dhoni ने जो किया वो VIRAL

मंदिर में दर्शन करने के दौरान, एमएस धोनी (MS Dhoni) पहले मां के सामने नमस्तक हुए फिर उन्होंने देवी मां को चढ़ाने के लिए नारियल तोड़ा। इसके बाद उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने भी नारियल तोड़ने की कोशिश की लेकिन कई बार कोशिश करने के बाद भी उनसे नारियल नहीं फूटा तो पास में बैठे उनके पति धोनी ये सब देखकर मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने साक्षी के हाथ से नारियल लेकर फोड़ दिया। जिसके बाद से साक्षी ने धोनी की इस हरकत के लिए उनकी पीठ थपथपाई।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं MS Dhoni

सोशल मीडिया पर धोनी (MS Dhoni) का उनके परिवार के साथ ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर भर-भरकर प्यार बरसा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं। इस दौरान उन्होंने 278 मैचों में 242 पारियां खेलते हुए 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं। धोनी आज भी आईपीएल में जब मैदान पर उतरते हैं तो करोड़ों फैंस के दिल की धड़कन रुक जाती है।

MS Dhoni का 800 करोड़ का बिजनेस संभालती है ये महिला, माही छूते हैं पैर