बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में मोहम्मद रिजवान की जमकर फजीहत हुई। विकेटकीपर लिट्टन दास ने LIVE मैच में उनका मजाक उड़ाया और कुछ ही देर बाद रिजवान शर्मनाक अंदाज में बोल्ड होकर आउट हो गए। इसका VIDEO अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
VIDEO: ‘अपने देश में इसकी कोई इज्जत नहीं...’ बांग्लादेश में रिजवान की हुई बेइज्जती, फिर शर्मनाक ढंग से हुए आउट
BAN vs PAK, Mohammad Rizwan mocked by Litton Das: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ समय में टीम ने बड़े टूर्नामेंट्स में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे खिलाड़ियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के निशाने पर बने हुए हैं। हर फॉर्मेट में लगातार फ्लॉप हो रहे रिजवान की आलोचना अब सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं रही, बल्कि दूसरे देशों के खिलाड़ी भी उनका मजाक उड़ाने लगे हैं।
अब बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बांग्लादेशी विकेटकीपर लिट्टन दास, रिजवान को लेकर ऐसा कमेंट करते सुनाई दिए, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। खास बात ये रही कि कुछ ही देर बाद रिजवान बेहद शर्मनाक तरीके से आउट होकर पवेलियन लौट गए।
BAN vs PAK: लिट्टन दास ने LIVE मैच में उड़ाया रिजवान का मजाक
ये पूरा मामला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच (BAN vs PAK) के आखिरी दिन का है। पाकिस्तान टीम 268 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी लेकिन टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी।
ILitton to Taijul: "Rizwan’s reputation is really bad back in Pakistan. If he gets out trying to hit a big shot, he won't even be able to set foot back in the country-his reputation is that bad!" 🤣☠️
— ᴿʸᴬᴺ ᴿᴬᴴᴹᴬᴺ🇧🇩 (@oiiii_butch) May 12, 2026
LOL Litton Das is trolling the hell out of Rizwan🤣🤣.#BanvsPak pic.twitter.com/aiwMUzpGPo
इसी दौरान विकेट के पीछे खड़े बांग्लादेशी विकेटकीपर लिट्टन दास ने अपने स्पिनर ताइजुल इस्लाम से बांग्ला भाषा में कहा, “पाकिस्तान में रिजवान की रेपुटेशन बहुत खराब है। अगर वो बड़ा शॉट मारने की कोशिश में आउट हुआ तो वो अपने देश में वापस नहीं जा पाएगा।”
BAN vs PAK: शर्मनाक अंदाज में बोल्ड हुए रिजवान
लिट्टन दास के इस कमेंट के कुछ देर बाद ही मोहम्मद रिजवान का विकेट गिर गया। तेज गेंदबाज नाहिद राणा की अंदर आती गेंद को रिजवान छोड़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद सीधे जाकर स्टंप्स में घुस गई। रिजवान ने बल्ला हवा में उठा लिया और गेंद को छोड़ दिया, लेकिन उनकी ये गलती टीम पर भारी पड़ गई। वो सिर्फ 15 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

BAN vs PAK: 104 रन से हारा पाकिस्तान
रिजवान के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पूरी टीम ज्यादा देर टिक नहीं पाई और सिर्फ 163 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने ये मुकाबला (BAN vs PAK) 104 रन से अपने नाम कर लिया। हालांकि रिजवान ने पहली पारी में 59 रन बनाए थे लेकिन विकेटकीपिंग के दौरान भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा।