इस मुकाबले (GT vs SRH) में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने इस पिच पर पहले ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है, इसलिए वे लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगे। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव किया है या नहीं।
क्या प्लेइंग 11 में दोनों टीमों ने किए बदलाव?
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस के दौरान बताया कि उनकी टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर रही है। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने भी पुष्टि की कि उनकी टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमें पिछले मुकाबले वाली टीम के साथ ही आज मैदान पर उतरी हैं।
GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे
GT vs SRH: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अर्शद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज