देश के लिए फिर मैदान में उतरेगा 37 साल का खिलाड़ी, T20 World Cup से पहले वापस लिया रिटायरमेंट

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ी मजबूती मिली है। 37 साल की अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने संन्यास से वापसी करते हुए टीम में जगह बनाई है।

iconPublished: 12 May 2026, 05:21 PM
iconUpdated: 12 May 2026, 05:29 PM

Star player came out from retirement for T20 World Cup 2026: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका महिला टीम ने बड़ा दांव खेला है। टीम ने अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में शामिल शबनीम इस्माइल को एक बार फिर स्क्वॉड में जगह दी है। खास बात ये है कि शबनीम इस्माइल ने साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए वापसी कर ली है।

इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित साउथ अफ्रीकी टीम में 37 साल की शबनीम इस्माइल की एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में है। पिछले दो T20 वर्ल्ड कप में रनर-अप रही साउथ अफ्रीका की टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी और ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

T20 World Cup 2026: शबनीम इस्माइल ने संन्यास से की वापसी

शबनीम इस्माइल ने 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन अब महिला T20 World Cup 2026 के लिए उन्होंने अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया है। 37 साल की उम्र में वापसी कर रही इस तेज गेंदबाज के पास 241 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव है। T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह साउथ अफ्रीका की सबसे सफल गेंदबाज भी हैं और उन्होंने 113 मैचों में 123 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी वापसी से टीम की गेंदबाजी को रफ्तार और अनुभव दोनों मिला है।

T20 World Cup 2026: 2023 वर्ल्ड कप फाइनल खेलकर लिया था संन्यास

शबनीम इस्माइल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2023 महिला T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था। घरेलू जमीन पर खेले गए उस टूर्नामेंट के फाइनल में साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उसी टूर्नामेंट के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। हालांकि, वह लगातार दुनिया भर की लीग क्रिकेट में खेलती रहीं और अब एक बार फिर राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नजर आएंगी।

Shabnim Ismail went wicketless in her three overs, Sapphires vs Warriors, FairBreak Invitational Tournament 2023, Kowloon, April 4, 2023

T20 World Cup: लॉरा वोल्वार्ट करेंगी टीम की कप्तानी

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी लॉरा वोल्वार्ट के हाथों में होगी। टीम में मारिजेन कैप, सुने लुस, क्लो ट्रायोन, अयोबोंगा खाका और नादिन डी क्लर्क जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। वहीं अंडर-19 टीम की कप्तानी कर चुकी कायला रेनेके को भी स्क्वॉड में मौका मिला है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने शबनीम इस्माइल की वापसी पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा।

T20 World Cup: 13 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा पहला मुकाबला

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। साउथ अफ्रीका अपना पहला मुकाबला 13 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। वहीं भारतीय महिला टीम के खिलाफ उसका मैच 21 जून को खेला जाएगा। पिछले दो एडिशन में रनर-अप रहने वाली साउथ अफ्रीकी टीम इस बार ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी, जिसमें शबनीम इस्माइल की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है।

Read More: लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को हुआ बड़ा नुकसान, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाएगी श्रेयस अय्यर की टीम? समझें पूरा समीकरण

Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स की जीत में पड़ा खलल, अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना; क्या है पूरा मामला?

PBKS vs DC: अक्षर पटेल-डेविड मिलर ने तोड़ा पंजाब किंग्स का गुरूर, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से जीता मुकाबला