Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर पंजाब किंग्स के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स की जीत में पड़ा खलल, अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना; क्या है पूरा मामला?
Table of Contents
Axar Patel, DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना ठोका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने दिल्ली की टीम के कप्तान को इस बात के लिए सजा दी है, क्योंकि उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मैच में एक गलती कर दी थी।
यह मामला स्लो ओवर रेट से जुड़ा हुआ है, जिसके लिए लाखों का फाइन अक्षर पटेल को भरना होगा। अक्षर पटेल पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति बनाने के चक्कर में निर्धारित समय में 20वां ओवर अपनी टीम से नहीं करा सके थे। ऐसे में उन्हें सजा मिली है।
Axar Patel पर गिरी गाज
आईपीएल की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि डीसी के कैप्टन अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच नंबर 55 के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखा।
Axar Patel has been fined 12 Lakhs for maintaining slow overrate against PBKS. pic.twitter.com/VaVJjndYOe
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 12, 2026
Axar Patel पर लगा 12 लाख का फाइन
ये IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम की पहली गलती थी, जो मिनिमम ओवर-रेट से संबंधित है, इसलिए टीम के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स को मैच के दौरान भी सजा मिली थी। आखिरी ओवर में दिल्ली की टीम को सिर्फ 4 ही फील्डर बाउंड्री लाइन पर रखने की अनुमति थी।

अगर आप तय समय पर आखिरी ओवर शुरू नहीं करते हैं तो आप पर फील्डिंग रिस्ट्रिक्शन पेनल्टी लगती है। आमतौर पर 5 खिलाड़ी पावरप्ले के बाद बाउंड्री राइडर्स के रूप में रखे जाते हैं, लेकिन स्लो ओवर रेट के लिए सिर्फ 4 ही फील्डर आप 30 गज के दायरे के बाहर रख सकते हैं।
PBKS vs DC मुकाबले का हाल
बात करें मुकाबले की तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 210/5 का स्कोर बनाया था। प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए और और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई थी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाकर टीम की पारी को संभाला था, जबकि सूर्यांश शेडगे ने 21 रन की पारी खेली।
Axar Patel-मिलर का अहम योगदान
211 रन का पीछा करते हुए DC की हालत एक समय 74/4 थी, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल की 33 गेंदों में 56 रन और डेविड मिलर की 51 रन की पारी से टीम संभल गई। आखिरी में विकेट गिरने के बावजूद आशुतोष शर्मा ने 24 रन की अहम पारी खेली, जबकि माधव तिवारी 8 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद पारी खेली और आकिब नबी ने सिर्फ 2 गेंदों में 10 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई। इस तरह डीसी ने 19 ओवर में 216/7 बनाकर मैच जीत लिया और प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।
Read More: DC के खिलाफ पंजाब किंग्स से कहां हुई चूक? दिल्ली के कप्तान ने जीत के बाद के बाद किया बड़ा खुलासा
PBKS vs DC: प्रियांश आर्य ने मिचेल स्टार्क को जमकर कूटा, प्रभसिमरन सिंह ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर