MI को प्लेऑफ की रेस से बाहर करने के बाद भावुक हुए क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड के बारे में कही दिल छू लेने वाली बात

Krunal Pandya: आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या जीत के बाद कीरोन पोलार्ड और मुंबई इंडियंस के साथ बिताए अपने वर्षों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 11 May 2026, 06:04 PM
iconUpdated: 11 May 2026, 06:14 PM

MI vs RCB, Krunal Pandya: मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार शाम को मिली जीत के बाद भावुक हो गए। मैच जीतने के बाद क्रुणाल ब्राडकास्टर से बात कर रहे थे तब तब उनका गला भर्राया हुआ था।

उनकी आवाज लाइव ब्रॉडकास्ट पर टूट गई जब वो पुरानी टीम के साथियों के बारे में बात कर रहे थे। ऑलराउंडर मैच के बाद कीरोन पोलार्ड और मुंबई इंडियंस के साथ बिताए अपने वर्षों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए।

पोलार्ड को याद कर भावुक हुए Krunal Pandya

क्रुणाल पांड्या ने कहा, 'पॉली (कीरोन पोलार्ड) मेरे बड़े भाई हैं। मैंने मुंबई इंडियंस में अपने सबसे बेहतरीन 6 साल बिताए हैं। मुझे याद है कि कीरोन पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स मुंबई इंडियंस के मुख्य आधार हुआ करते थे। जाहिर है, ये एक भावुक पल है और मैं पोलार्ड से बहुत प्यार करता हूं। वह एक बेहतरीन इंसान हैं।

Krunal Pandya से किसने मांगी माफी?

इस फॉर्मेट के GOAT (सर्वकालिक महान खिलाड़ी) हैं, जिन्होंने इतने सारे खिताब और मैच जीते हैं। जैसा कि वह कहते हैं, आप एक अच्छे इंसान को कभी दबा नहीं सकते। जैसे-जैसे क्रुणाल बोलते रहे, उनकी भावनाएं साफ नजर आने लगीं। बिशप ने उनकी आवाज में तनाव को महसूस किया और धीरे से इंटरव्यू खत्म करने का फैसला किया। बिशप ने कहा कि मुझे तुम्हारी आवाज में कंपन सुनाई दे रहा है। इसलिए, मैं उसके लिए माफी चाहता हूं। अब मैं तुम्हें जाने देता हूं।

Virat Kohli and Krunal Pandya
Virat Kohli and Krunal Pandya

Krunal Pandya की शानदार पारी

क्रुणाल ने गेंदबाजी के दौरान 3 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को खामोश रखा। उसके बाद वो जिस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे थे आरसीबी की हालत काफी नाजुक थी। बेंगलुरु ने 39 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। उस समय इस ऑलराउंडर ने बेड़ा उठाया और 46 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 73 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Read More: Krunal Pandya: घायल क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस को दिया गहरा घाव, पेट में गेंद लगने के बावजूद नहीं मारी हार

IPL 2026: उर्विल पटेल की तूफानी पारी के मुरीद हुए विराट कोहली, डगआउट में बैठकर देखते रहे बल्लेबाजी