Urvil Patel ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद जेब से एक पर्ची निकली। उन्होंने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी को अपने पिता को समर्पित किया।
Urvil Patel ने चेपॉक में मचाया कोहराम, जेब से पर्ची निकाल किया सेलिब्रेट; पिता का सपना किया पूरा, VIDEO
Table of Contents
Urvil Patel Fifty: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है। यह संयुक्त रूप से लीग के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है।
यशस्वी जायसवाल ने केकेआर के खिलाफ 2023 सीजन में 13 गेंदों पर ही फिफ्टी ठोकी थी। 13 गेंदों पर 7 छक्के और एक चौका लगाकर वह अपने अर्धशतक तक पहुंचे।
Urvil Patel का पर्ची वाला सेलिब्रेशन
उर्विल पटेल ने7वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपना बैट जमीन पर डाल दिया और हाथ जोड़ लिए। फिर उन्होंने अपना हेटमेट भी उतार दिया। इसके बाद जेब से उर्विल ने एक पर्ची निकली। आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी को अपने पिता को समर्पित किया। इसपर लिखा था- पापा यह आपके लिए है।
View this post on Instagram
Urvil Patel के पिता क्या करते हैं?
बता दें, गुजरात के मेहसाणा जिले के कहिपुर गांव से आने वाले उर्विल पटेल का क्रिकेटिंग सफर उनके पिता मुकेश पटेल के अटूट भरोसे और संघर्ष का नतीजा है। उनके पिता पेशे से एक फिजिकल ट्रेनिंग (PT) टीचर हैं, जो स्प्रिंटर भी रह चुके हैं लेकिन उनका एथलीट बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। जिसके चलते उन्होंने तय किया था कि वह अपने बेटे को खेल की दुनिया में चमकता सितारा बनाएंगे। उर्विल ने अपने बड़े मंच पर अपना पिता का नाम रोशन कर दिया है।

Urvil Patel ने जड़े 65 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उर्विल तीसरे नंबर पर उतरे। उन्होंने आते ही छक्कों की बरसात कर दी। अपनी पहली 8 गेंदों पर उर्विल ने 6 छक्के मार दिए। अपनी पहली गेंद पर एक रन लेने के बाद उन्होंने आवेश खान को लगातार तीन छक्के मारे। फिर दिग्वेश राठी के खिलाफ अगली चार गेंद पर तीन छक्के और एक चौका लगाया। 8 गेंदों पर ही वह 41 रनों तक पहुंच गए थे।