लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उर्विल पटेल के बल्ले ने जमकर आग उगली। उर्विल ने इस कदर LSG के गेंदबाजों को कूटा की महज 13 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी कर डाली। गायकवाड़ और उर्विल ने मिलकर लगातार दो ओवर में 25-25 रन ठोक डाले।
चेपॉक में गूंजा उर्विल-ऋतुराज का नारा, लगातार दो ओवर में ठोक डाले 25-25 रन; आवेश खान-दिग्वेश राठी की निकली हवा
Table of Contents
CSK vs LSG, Urvil Patel and Ruturaj Gaikwad: आईपीएल के 19वें सीजन का 52वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। चेपॉक में खेले जा रहे इस मुकाबले में जहां पहले धोनी-धोनी के नाम की गूंज रहती थी वहां आज दो नए नाम सुनने में आए और वो रहा उर्विल पटेल और ऋतुराज गायकवाड़।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उर्विल पटेल (Urvil Patel) के बल्ले ने जमकर आग उगली। उर्विल ने इस कदर LSG के गेंदबाजों को कूटा की महज 13 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी कर डाली। गायकवाड़ और उर्विल ने मिलकर लगातार दो ओवर में 25-25 रन ठोक डाले।
चेपॉक में गूंजा उर्विल-ऋतुराज का नाम
चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 203 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में संजू सैमसन ने चेन्नई को विस्फोटक शुरुआत दिलाते हुए 14 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली और वो आउट हो गए मगर इसके बाद जो असली तूफान आया, उसके सामने तो संजू की बैटिंग तूफान से पहले की खामोशी ही नजर आई।
View this post on Instagram
Urvil Patel की सबसे तेज फिफ्टी
सीएसके के यंग गन उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने सिर्फ 13 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड में यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर डाली। आईपीएल के इतिहास में केवल उर्विल पटेल और यशस्वी जायसवाल ही हैं जिन्होंने 13 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा कर लिया हो। इस दौरान उर्विल पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ ने पावरप्ले में पांचवें और छठवें ओवर में लगातार 25-25 रन ठोक डाले।
उर्विल-ऋतुराज का तूफान
पावरप्ले के 5वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने छक्का मारकर ओवर की शुरुआत की। इसके बाद उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने ओवर की चौथी, पांचवी और आखिरी गेंद पर लगातार छक्के जड़कर इस ओवर से 25 रन चुरा लिए।

अगले ओवर यानी 6वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने 1 रन लेकर ओवर की शुरुआत की। इस ओवर में LSG कप्तान ऋषभ पंत ने गेंद आवेश खान को थमाई लेकिन उर्विल ने आवेश खान के साथ भी वही किया जो दिग्वेश राठी के साथ किया।
लगातार दो ओवर में 25-25 रन कूटे
उर्विल ने आवेश के खान के ओवर में चौके-छक्के की बरसात करते हुए फिर से 25 रन ठोक डाले। यानी लगातार 2 ही ओवर से सीएसके के खाते में 50 रन आ गए। उर्विल पटेल ने 23 गेंदों पर 65 रनों की शानदार और तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने केवल 2 चौके और 8 छक्के जड़ दिए। उर्विल ने अर्द्धशतक जमाने के बाद अपनी जेब से एक पर्ची निकाली जिसपर लिखा था 'थैंक्यू पापा'। आईपीएल के इस सीजन में कई खिलाड़ी पर्ची वाला सेलिब्रेशन कर चुके हैं।
RCB vs MI: क्या बारिश बिगाड़ेगी रायपुर में महा मुकाबले का मजा? जानिए मैच के दौरान मौसम का हाल