RCB vs MI Toss report: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रायपुर के मैदान में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में उनकी आगे की राह काफी हद तक इसी मुकाबले के नतीजे पर निर्भर करेगी।
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान का मानना है कि पिच के व्यवहार को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए टीम बाद में बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। वहीं, मुंबई इंडियंस को इस मैच में भी हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी, क्योंकि वह मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं। आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।
RCB sv MI: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
इस मुकाबले (RCB vs MI) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है और टीम जल्द से जल्द मुंबई इंडियंस को रोककर लक्ष्य का पीछा करना चाहती है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
RCB vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI में हुए बदलाव?
टॉस के दौरान रजत पाटीदार ने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी पिछली प्लेइंग XI के साथ ही मैदान पर उतरी है। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में भी उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के इस अहम मुकाबले में उतरी हैं।