KKR vs DC: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर ने 8 विकेट से जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल पर लगाई छलांग

KKR vs DC: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस दौरान केकेआर की ओर से फिन एलेन ने नाबाद शतकीय पारी खेली।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 08 May 2026, 11:01 PM
iconUpdated: 08 May 2026, 11:34 PM

KKR vs DC: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें केकेआर की ओर से फिन एलेन ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंद डाला।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर टीम की ये इस सीजन की लगातार चौथी जीत रही। दिल्ली को हराने के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने पॉइंट्स टेबल पर लंबी छलांग लगाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ते हुए 7वां स्थान हासिल कर लिया।

केकेआर ने 14.2 ओवर में जीता मुकाबला

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और उसका शानदार फायदा उठाया। दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में सिर्फ 142 रन का स्कोर ही बना सकी, जिसके कोलकाता ने आराम से हासिल कर लिया। फिन एलेन के तूफानी शतक के दम पर KKR ने टारगेट को सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स का बुरा हाल

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में कुल 51 डॉट खेली। डीसी की ओर से पथुम निसांका ने 30 गेंदों पर 50 रन बनाए। केएल राहुल ने 14 गेंदों पर 23 रनों का योगदान दिया। वहीं, आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर सके।

KKR vs DC
KKR vs DC

KKR vs DC: फिन एलेन का तूफानी शतक

केकेआर के रन चेज के दौरान न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलेन ने IPL करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 212.76 का रहा। इसी के साथ उन्होंने केकेआर के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Read More: KKR vs DC: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

KKR vs DC: कोलकाता या दिल्ली, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni से पंगा लेना RCB को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पोस्ट से माही पर साधा था निशाना; अब खुद के बल्लेबाज से नहीं बन रहे रन